Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy: ऑस्ट्रेलिया के ODI कप्तान के तौर पर कैसा है स्टीव स्मिथ का रिकॉर्ड? व्यक्तिगत प्रदर्शन पर भी डालें नजर-

Steve Smith (Photo Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अफगानिस्तान, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के साथ ग्रुप-बी में हैं। टीम पहला मुकाबला 22 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ लाहौर में खेलेगी। स्टीव स्मिथ टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे, क्योंकि पैट कमिंस इंजरी के चलते बाहर हो चुके हैं।

बता दें, स्मिथ ने पिछले संस्करण में भी कप्तानी की थी। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन कुछ खास नहीं था, टीम ग्रुप स्टेज राउंड में तीन में से सिर्फ एक ही मैच जीत पाई थी। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 शुरू होने से पहले आइए आपको बताते हैं कि वनडे में कप्तान के तौर पर स्टीव स्मिथ का रिकॉर्ड कैसा है, साथ ही उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन के बारे में भी बताते हैं-

वनडे कप्तान के तौर पर स्टीव स्मिथ का रिकॉर्ड-

स्टीव स्मिथ ने अब तक 61 वनडे मैचों में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की है, जिनमें उन्हें 31 में जीत और 26 में हार मिली है। उनका विनिंग प्रतिशत 50.81 है।

मैच- 61
जीत- 31
हार- 226
टाई- 0
ड्रॉ- 0
नो रिजल्ट- 03
विनिंग प्रतिशत- 50.81

वनडे में स्टीव स्मिथ का व्यक्तिगत प्रदर्शन-

स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 166 वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने 43.31 की औसत, 87.15 की स्ट्राइक रेट से 5674 रन बनाए हैं, जिसमें 12 शतक और 34 अर्धशतक शामिल हैं।

मैच- 166
पारी- 150
रन- 5674
स्ट्राइक रेट- 87.15
औसत- 43.31
हाईएस्ट स्कोर- 164
अर्धशतक- 34
शतक- 14

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड-

स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, मैथ्यू शॉर्ट, एडम जम्पा

আরো ताजा खबर

IRE vs IND, 2nd T20I: भारत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी, प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे का हुआ डेब्यू; प्लेइंग XI पर डालें नजर

IRE vs IND, 2nd T20I: India opted to bowl first (image via SonyLiv) रविवार, 28 जून को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले जा रहे दूसरे टी20आई मैच...

“वह थक जाएगा…” – माइकल वॉन ने वैभव सूर्यवंशी के खेल में पकड़ी बड़ी कमजोरी

Michael Vaughan Identifies Fielding as the One Weakness in Teen Phenom Vaibhav Sooryavanshi’s Game (image via X) भारत 1 जुलाई, 2026 से इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20आई सीरीज...

‘रोहित खुद तय करें अपना भविष्य, उन्हें सब पता है’ – हिटमैन के ODI फ्यूचर को लेकर बोले पूर्व दिग्गज

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम सभी फॉर्मेट में एक अहम बदलाव के दौर से गुज़र रही है, ऐसे में अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा पर सबकी...

28 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘भारत आकर विराट कोहली से मिलना चाहता हूं’ नोवाक जोकोविच ने विंबलडन शुरू होने से पहले बताई दिल की बात टेनिस के...