Skip to main content

ताजा खबर

Champions One-Day Cup 2024: आगामी टूर्नामेंट के लिए 5 टीमों के कप्तान बने अफरीदी, रिजवान, शकील, शादाब और हारिस

Champions One-Day Cup 2024: आगामी टूर्नामेंट के लिए 5 टीमों के कप्तान बने अफरीदी, रिजवान, शकील, शादाब और हारिस

Shaheen afridi and mohammad rizwan (Image Credit- Twitter X)

हाल में ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपने घरेलू 50 ओवर क्रिकेट टूर्नामेंट को नए अवतार में पेश किया है, जो अब क्रिकेट जगत में चैंपियंस वनडे कप (Champions One-Day Cup) के नाम से जाना जाएगा। तो वहीं आज 6 सितंबर को पीसीबी ने आगामी टूर्नामेंट में पांच टीमों की कप्तानी के लिए खिलाड़ियों के नाम की घोषणा कर दी है।

इन पांच नामों में पाकिस्तान के टी20 कप्तान शाहीन अफरीदी, मोहम्मद रिजवान, शादाब खान, सऊद शकील और मोहम्मद हारिस का नाम शामिल है। 5 टीमों के नाम की बात की जाए तो Lions, Wolves, Panthers, Dolphins और Stallions हैं।

तो वहीं PCB के साथ तनावपूर्ण संबंधों के बावजूद शोएब मलिक को स्टैलियंस (Stallions) का मेंटर और हारिस को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। मैनेजमेंट ने पहले कहा था कि टी20 फाॅर्मेट हारिस के लिए अनुकूल है, लेकिन तेज गेंदबाज टी20 विश्व कप 2024 के साथ-साथ, अभी तक टी20 इंटरनेशनल टीम में जगह नहीं बना पाया है।

मलिक के अलावा मिस्बाह उल हक Wolves टीम की मेंटरशिप करते हुए नजर आएंगे। तो वहीं पूर्व क्रिकेट सकलैन मुश्ताक पैंथर्स, सरफराज अहमद Dolphins और वकार यूनिस लायंस टीम के मेंटर की भूमिका में नजर आने वाले हैं।

12 सितंबर से शुरू होगा टूर्नामेंट

आगामी टूर्नामेंट 12 से 29 सितंबर के बीच खेला जाएगा। तो वहीं पिछले सीजन की तरह सेमीफाइनल को प्लेऑफ ने रिप्लेस कर दिया है। फैंस को अब इसमें सेमीफाइनल देखने को नहीं मिलेगा। टीमें सीधा प्लेऑफ और फाइनल में जगह बनाएंगी।

हालांकि टीमों के आगे या पीछे किसी शहर का नाम नहीं है, लेकिन यह समझ में आता है कि लायंस के लिए लाहौर, डॉल्फिन के लिए कराची, पैंथर्स के लिए पेशावर, वॉल्व्स के लिए फैसलाबाद और स्टैलियंस के लिए सियालकोट जोड़े जाने की संभावना है।

इसके अलावा चैंपियंस वनडे कप के खत्म होने के 8 दिन बाद, पाकिस्तान तीन मैचों की वनडे सीरीज में इंग्लैंड की मेजबानी करने वाली है। देखने लायक बात होगी कि बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-2 से हार के बाद, पाकिस्तान इंग्लैंड के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करेगी?

আরো ताजा खबर

मैनचेस्टर में संजीव गोयनका के RPSG ग्रुप की बड़ी पहल: ओल्ड ट्रैफर्ड के पास बनेगा हाई-परफॉर्मेंस क्रिकेट सेंटर

RPSG Group (Image credit Twitter – X) आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका का आरपीएसजी ग्रुप अब इंग्लैंड में क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर को नई ऊंचाई देने जा रहा...

“कप्तान होने के बाद भी शुभमन गिल पर उठेंगे सवाल…” – दीप दासगुप्ता का वनडे टीम पर बड़ा और बेबाक बयान!

Deep Dasgupta (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दीप दासगुप्ता का मानना है कि टीम इंडिया में किसी भी खिलाड़ी की जगह पूरी तरह सुरक्षित...

27 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. संजीव गोयनका का आरपीएसजी ग्रुप ओल्ड ट्रैफर्ड के पास हाई-परफॉर्मेंस सेंटर बनाएगा संजीव गोयनका के आरपीएसजी ग्रुप ने लंकाशायर क्रिकेट के साथ...

SM Trends: 27 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) संजीव गोयनका के आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप (आरपीएसजी ग्रुप) और लंकाशायर क्रिकेट ने मैनचेस्टर में एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड के पीछे एक अत्याधुनिक हाई-परफॉर्मेंस क्रिकेट सेंटर...