Skip to main content

ताजा खबर

Champions One Day Cup: मोहम्मद हसनैन ने चटकाए 5 विकेट, पैंथर्स ने डॉल्फिन्स को 50 रनों से दी मात

Champions One Day Cup: मोहम्मद हसनैन ने चटकाए 5 विकेट, पैंथर्स ने डॉल्फिन्स को 50 रनों से दी मात

Panthers Team (Photo Source: PCB)

पाकिस्तान चैंपियंस वनडे कप (Champions One Day Cup) का तीसरा मुकाबला 14 सितंबर को पैंथर्स (Panthers) और डॉल्फिन्स (Dolphins) के बीच खेला गया। मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पैंथर्स की टीम 49.4 ओवरों में 328 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए डॉल्फिन्स 47 ओवरों में 278 रनों पर ढेर हो गई और पैंथर्स ने 50 रनों से जीत हासिल की।

पैंथर्स के लिए उस्मान खान ने खेली शतकीय पारी

डॉल्फिन्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पैंथर्स को बेहद ही खराब शुरुआत मिली थी। मात्र 19 के स्कोर पर दोनों ओपनरों ने विकेट गंवा दिया था। सईम अयूब (6) और अब्दुल बंगालजई (5) बड़ी पारी नहीं खेल पाए। इसके बाद उमर सिद्दिक और उस्मान खान के बीच तीसरे विकेट के लिए 70 रनों का साझेदारी हुई। उमर सिद्दिक ने 30 रनों की पारी खेली। वहीं उस्मान खान ने 110 गेंदों में 11 चौके और 3 छक्कों की मदद से 111 रनों की पारी खेली।

हैदर अली (63) और कप्तान शादाब खान (65) ने भी अहम योगदान दिया, जिसके चलते टीम 328 रन का टोटल बोर्ड पर लगा पाई। डॉल्फिन्स के लिए उस्मान कादिर ने 7.4 ओवरों में 63 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए। वहीं, मीर हामजा और अब्बास अफरीदी के नाम 2-2 विकेट शामिल रहे।

मोहम्मद हसनैन ने लिया 5 विकेट हॉल

पैंथर्स के खिलाफ 329 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए डॉल्फिन्स को अच्छी शुरुआत मिली थी। साहिबजादा फरहान और मुहम्मद हुर्रेरिया के बीच पहले विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी हुई। साहिबजादा फरहान ने 69 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली और मुहम्मद हुर्रेरिया ने 30 गेंदों में 39 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद कोई बड़ी साझेदारी देखने को नहीं मिली।

पैंथर्स के गेंदबाज मोहम्मद हसनैन ने 10 ओवरों में 74 रन देकर 5 विकेट चटकाए। उन्होंने सऊद शकील (24), कसिम अकरम (65), आसिफ अली (10), फहीम अशरफ (41), और अब्बास अफरीदी (6) का विकेट चटकाया। हसनैन ने शानदार गेंदबाजी कर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी अपने नाम किया। इसके अलावा उसामा मीर और मुबसैर खान ने 2-2 विकेट लिए, वहीं कप्तान शादाब खान ने एक विकेट चटकाया।

আরো ताजा खबर

ZIM vs IND: जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 में 90 रनों से हराकर भारत ने टी20 सीरीज पर किया कब्जा, बनाई 2-0 की अजेय बढ़त 

ZIM vs IND 2nd t20i (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मैच आज 25 जुलाई, रविवार को हरारे...

क्या वनडे क्रिकेट से रिटायर होने जा रहे हैं रोहित शर्मा? बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने किया बड़ा खुलासा

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की चर्चाओं पर आखिरकार बीसीसीआई की ओर से बड़ा बयान...

मयंक यादव और अशोक शर्मा भारत के तेज गेंदबाजी पूल में अच्छे नए खिलाड़ी हैं: सुनील जोशी

Mayank Yadav and Ashok Sharma (Image credit Twitter – X) जिम्बाब्वे दौरे पर भारत के कार्यवाहक गेंदबाजी कोच सुनील जोशी ने युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव और अशोक शर्मा की...

इंग्लैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को ड्रॉप करने पर भड़का पूर्व कप्तान, बोले- गंभीर ने आखिर ऐसा फैसला क्यों लिया?

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारत के पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान टीम से बाहर किए जाने...