Skip to main content

ताजा खबर

Buchi Babu Tournament: सूर्यकुमार यादव ने फेंकी फुलटाॅस, बाद में मांगी माफी, वीडियो हुई वायरल 

Buchi Babu Tournament सूर्यकुमार यादव ने फेंकी फुलटाॅस बाद में मांगी माफी वीडियो हुई वायरल

Buchi Babu Tournament (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के नए टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) जारी बूची बाबू टूर्नामेंट (Buchi Babu Tournament) में गेंदबाजी में हाथ आजमाते हुए नजर आए हैं। हालांकि, उनका यह फैसला कुछ सही नहीं रहा, और गेंदबाजी करते हुए उन्होंने एक हाई फुलटाॅस गेंद फेंक दी, जिसके बाद वे माफी मांगते हुए नजर आए।

दूसरी ओर, सूर्या द्वारा फेंकी गई इस हाई फुलटाॅस गेंद की वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। गौरतलब है कि जारी टूर्नामेंट में एक मैच तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (TNCA) और मुंबई के बीच खेला जा रहा है।

तो वहीं इस मैच के खेल के तीसरे दिन पहले सेशन के आखिरी ओवर को सूर्या ने फेंकने का फैसला किया, लेकिन इस दौरान ओवर की तीसरे गेंद को फेंकते हुए वह कंट्रोल खो बैठे, और एक हाई फुलटाॅस स्ट्राइक पर मौजूद आतिश एसआर को फेंक बैठे।

इस दौरान मौका देख, बल्लेबाज गेंद पर तेज प्रहार करते हुए पुल शाॅट खेलता है। तो वहीं इस शाॅट की वजह से शाॅट लेग पर खड़े फील्डर को झुकने पर मजबूर होना पड़ा। हालांकि, जैसे ही सूर्या ने यह गेंद फेंकी तो उन्होंने तुरंत हाथ उठाकर माफी मांगी।

देखें किस तरह सूर्यकुमार ने फेंकी ये हाई फुलटाॅस गेंद

दूसरी ओर, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल में ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने काॅन्ट्रैक्ट बल्लेबाज खिलाड़ियों को सख्त हिदायत दी है कि वे पार्ट टाइम गेंदबाजी करना शुरू करें। शायद इसी वजह से अब भारतीय टीम के बल्लेबाज अक्सर गेंदबाजी करते हुए नजर आते हैं।

साथ ही यह पहली बार नहीं है जब सूर्यकुमार यादव गेंदबाजी करते हुए नजर आए हों। इससे पहले उन्होंने श्रीलंका दौरे पर टी20 सीरीज के आखिरी मैच में गेंदबाजी की थी और दो विकेट निकालकर मैच सुपर ओवर में पहुंचाया था, जहां भारतीय टीम ने जीत हासिल की थी।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

IPL 2026 RCB (Image credit Twitter – X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल...

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...

SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय एक प्रजेंटर पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नकल करते हुए...