Skip to main content

ताजा खबर

Bristol में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैरी ब्रूक ने खेली तूफानी पारी, एडम जम्पा के एक ही ओवर में जड़े 3 गगनचुंबी छक्के

Bristol में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैरी ब्रूक ने खेली तूफानी पारी, एडम जम्पा के एक ही ओवर में जड़े 3 गगनचुंबी छक्के

Harry Brook (Pic Source-X)

इस समय इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवा और अंतिम वनडे मैच ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड की ओर से इन्फॉर्म बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए बहुमूल्य अर्धशतकीय पारी खेली। हैरी ब्रूक ने इस मैच में 52 गेंदों में 3 चौके और 7 छक्कों की मदद से 72 रन बनाए।

अपनी इस पारी के दौरान बेहतरीन बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया। यही नहीं हैरी ब्रूक ने एडम जम्पा के एक ही ओवर में तीन गगनचुंबी छक्के जड़े। ब्रूक ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से ऑस्ट्रेलिया के शानदार स्पिनर के ऊपर दबाव बनाए रखा।

एडम जम्पा के इस मैच के दूसरे ओवर में उन्होंने पहला छक्का डीप मिडविकेट की ओर जड़ा जबकि दूसरा छक्का ब्रूक ने लोगों की ओर मारा। तीसरा छक्का भी काफी शानदार था।

यह रही वीडियो:

भले ही हैरी ब्रूक ने इस मैच में एडम जम्पा के खिलाफ एक ही ओवर में तीन छक्के जड़े लेकिन इंग्लिश बल्लेबाज का विकेट ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ने ही झटका। हैरी ब्रूक के अलावा बेन डकेट ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 107 रन बनाए। बेन डकेट ने अपनी इस पारी के दौरान 13 चौके और दो छक्के जड़े। फिलिप साल्ट ने 45 रनों का योगदान दिया।

इस समय यह सीरीज 2-2 की बराबरी पर है। शुरुआती दो मुकाबले हारने के बाद मेजबान इंग्लैंड ने इस वनडे सीरीज में काफी अच्छी वापसी की और तीसरा और चौथा वनडे मैच अपने नाम किया। इंग्लैंड के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके सभी खिलाड़ी काफी अच्छे फॉर्म में है। बता दें कि, पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने सभी विकेट खोकर 309 रन बनाए हैं। आदिल रशीद ने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 36 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया को यह मैच जीतने के लिए 310 रनों की जरूरत है।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...