Skip to main content

ताजा खबर

Breaking: हेड कोच पद के लिए Gautam Gambhir ने दिया पहले राउंड का इंटरव्यू, BCCI के सामने रखी ये शर्तें

Breaking हेड कोच पद के लिए Gautam Gambhir ने दिया पहले राउंड का इंटरव्यू BCCI के सामने रखी ये शर्तें

Gautam Gambhir (Photo Source: X/Twitter)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद हेड कोच के रूप में राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो रहा है। बीसीसीआई ने नए कोच के पद के लिए आवेदन मांगे हैं। नए हेड कोच का कार्यकाल जुलाई 2024 से दिसंबर 2027 तक रहेगा। गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के नेतृत्व में जब से कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल की तीसरी ट्रॉफी उठाई है। तब से ही चर्चा जोरों पर हैं कि वह भारतीय टीम के अगले कोच बन सकते हैं।

हाल ही में रिपोर्ट आई थी कि गौतम गंभीर कोच के पद के लिए आवेदन करने वाले इकलौते शख्स है। आज मंगलवार (18 जून) को उनका पहला इंटरव्यू भी हो चुका है।

इंटरव्यू का दूसरा राउंड कल 19 जून को होगा

रिपोर्ट्स के मुताबिक गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने Zoom मीटिंग के माध्यम से हेड कोच पद के लिए अपना पहला इंटरव्यू दे दिया है। क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) के हेड अशोक मल्होत्रा ने गंभीर का इंटरव्यू लिया है। इंटरव्यू का दूसरा राउंड बुधवार (19 जून) को होगा। हालांकि इस मामले पर बीसीसीआई द्वारा कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।

क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) में पूर्व क्रिकेटर्स जतिन परांजपे औप सुलक्षणा नाइक भी शामिल है। हेड कोच की नियुक्ति करने का पावर इन अधिकारियों के पास भी है। दूसरे राउंड के बाद महीने के आखिर तक आधिकारिक तौर पर हेड कोच का ऐलान किया जा सकता है। आपको बता दें बोर्ड के पास ज्यादा विकल्प नहीं है, जिसके चलते गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) का अगला हेड कोच बनना लगभग तय है।

Gautam Gambhir ने रखी ये शर्तें

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गौतम गंभीर ने बीसीसीआई के सामने कुछ शर्तें रखी थी, जिसे बोर्ड ने मान लिया है। शर्तों में कोचिंग स्टाफ में अपनी मर्जी से चयन की अनुमति, टीम में कुछ बड़े बदलाव, लिमिटिड ओवर क्रिकेट, और टेस्ट फॉर्मेट में अलग-अलग टीमें शामिल है। बीसीसीआई ने इन शर्तों को माना जिसके बाद ही गंभीर इंटरव्यू के लिए राजी हुए हैं।

गौतम गंभीर ने भी कुछ समय पहले भारतीय हेड कोच बनने की इच्छा व्यक्त की थी। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था,

देखिए, मुझे भारतीय टीम का कोच बनना अच्छा लगेगा। इससे बड़ा कोई सम्मान नहीं है। अपनी नेशनल टीम को कोचिंग देने से बड़ा कोई सम्मान नहीं है। आप 140 करोड़ भारतीयों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। और दुनिया भर में और भी बहुत कुछ। और जब आप भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं, तो यह उससे बड़ा कैसे हो सकता है?’

আরো ताजा खबर

AUS vs BAN 2026: स्कॉट बोलैंड के साथ और टेस्ट मैच खेलने में मजा आएगा – जोश हेजलवुड

Josh Hazlewood and Scott Boland (Image Credit- Twitter X) बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का...

30 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. दलीप ट्रॉफी 2026: क्या 23 अगस्त से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में खेलेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा? यहां जानें भारतीय क्रिकेट के...

SM Trends: 30 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने टेस्ट टीम की कमान एक बार फिर से अनुभवी जो रूट के हाथों में सौंपी है, जबकि टेस्ट टीम का...

दलीप ट्रॉफी 2026: क्या 23 अगस्त से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में खेलेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा? यहां जानें

Rohit Sharma and Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े सितारे रोहित शर्मा और विराट कोहली इस साल होने वाली दलीप ट्रॉफी 2026 में...