Skip to main content

ताजा खबर

Breaking: मैच फिक्सिंग का आरोप लगाने वाले पत्रकार पर बाबर आजम ने ठोका 1 अरब रुपए का मानहानि का केस

Breaking: मैच फिक्सिंग का आरोप लगाने वाले पत्रकार पर बाबर आजम ने ठोका 1 अरब रुपए का मानहानि का केस

Babar Azam (Photo Source: X/Twitter)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। टीम ग्रुप स्टेज से सुपर-8 में पहुंचने में नाकाम रही थी। इसके बाद पाकिस्तान टीम की जमकर आलोचना हुई। इसी कड़ी में एक पाकिस्तानी पत्रकार ने टीम के कप्तान बाबर आजम को यूएसए के खिलाफ मैच हारने के बाद महंगी महंगी गिफ्ट मिली। उन्हें ऑडी ई-ट्रॉन और ऑस्ट्रेलिया और दुबई में आलीशान अपार्टमेंट जैसे महंगे गिफ्ट मिले थे।

इस खबर में अब एक नया मोड़ आया है। पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम ने उस पत्रकार के खिलाफ मानहाानि का मुकदमा दायर कर दिया है। बाबर ने पत्रकार पर 1 अरब रुपए का मानहानि का केस दर्ज किया है। वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बाबर के मैच फिक्सिंग के आरोप पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। पीसीबी के एक सूत्र ने कहा की हम इस तरह के नकारात्मक आरोपों से पूरी तरह वाकिफ है।

बाबर आजम ने पत्रकार से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की

पीसीबी ने कहा की खेल में इस तरह की आलोचना करना बिल्कुल भी स्वीकार नहीं है। पीसीबी के सूत्र ने कहा की हमें कोई संदेह नहीं है फिर हम जांच क्यों करें। बाबर पर जिन लोगों ने आरोप लगाए उनको इस बात के सबूत पेश करने चाहिए। हमने उन लोगों को नोटिस भेजकर सबूत मांगने का निर्देश दिया है। पीसीबी के सूत्र ने कहा की अगर हमें सबूत नहीं दिए गए तो हम भी मानहानि के लिए मुआवजे का केस दर्ज करेंगे।

इसी बीच आजम ने अपनी कानूनी टीम के माध्यम से पाक पत्रकार से 14 दिन के अंदर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है और माफी नहीं मांगने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

पाकिस्तान ने ग्रुप स्टेज में तीन में से दो मैच गंवा दिए। वे सह-मेजबान यूएसए के खिलाफ अपने पहले मैच में हार गए और उसके बाद चिर प्रतिद्वंद्वी भारत ने उन्हें रोमांचक मुकाबले में छह रन से हरा दिया। भारत और आयरलैंड के बीच मुकाबला बारिश के कारण धुल जाने के बाद वे टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...