Skip to main content

ताजा खबर

Breaking: बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ी उथल-पुथल, हेड कोच चंडिका हथुरुसिंघा सस्पेंड

Breaking बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ी उथल-पुथल हेड कोच चंडिका हथुरुसिंघा सस्पेंड

Chandika Hathurusingha (Photo Source: X)

बांग्लादेश क्रिकेट टीम हाल ही में भारत दौरे पर आई थी, टीम को टेस्ट और टी20 सीरीज दोनों में हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया ने दोनों ही सीरीज में बांग्लादेश को क्लीन स्वीप किया। इस बीच, बांग्लादेश क्रिकेट में खलबली मच गई है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने हेड कोच चंडिका हथुरुसिंघा (Chandika Hathurusingha) को सस्पेंड कर दिया है। इस खबर की घोषणा BCB के अध्यक्ष फारुक अहमद ने मंगलवार, 15 अक्टूबर को की।

इस कारण Chandika Hathurusingha को किया गया सस्पेंड

कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चंडिका हथुरुसिंघा (Chandika Hathurusingha) ने भारत में वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान बांग्लादेश के एक क्रिकेटर को थप्पड़ मारा था, जो उनके सस्पेंड होने का बड़ा कारण बताया जा रहा है। सस्पेंशन की अवधि पूरी होने के बाद हथुरुसिंघा को उनके कॉन्ट्रैक्ट से हटा दिया जाएगा। बता दें, हथुरुसिंघा के कार्यकाल के दौरान वनडे वर्ल्ड कप 2023 और टी20 वर्ल्ड कप 2024 दोनों में ही बांग्लादेश का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।

इसके अलावा, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने फिल सिमंस को टीम का अंतरिम कोच नियुक्त किया है। वह साउथ अफ्रीका, यूएई, वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले और चैपियंस ट्रॉफी तक कार्यभार संभालेंगे।

हमने आज हथुरुसिंघा को एक नोटिस भेजा है- BCB अध्यक्ष

The Daily Star के अनुसार बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष फारुक अहमद ने बताया,

हमने आज उन्हें [हथुरुसिंघा] को एक नोटिस भेजा है और उन्हें मुख्य कोच के पद से सस्पेंड कर दिया है। दक्षिण अफ्रीका, यूएई, वेस्टइंडीज और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हमने अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त करने का फैसला किया है। हथुसिंघा को 48 घंटे के भीतर नोटिस का जवाब देने को कहा गया है और उनका सस्पेंशन तत्काल प्रभाव से लागू होगा। उसके बाद उनका कॉन्ट्रैक्ट सस्पेंड कर दिया जाएगा, फिल सिमंस को नया अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। वे चैंपियंस ट्रॉफी तक काम करेंगे।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: CSK को तगड़ा झटका! हैमस्ट्रिंग चोट के चलते आयुष म्हात्रे पूरे सीजन के लिए बाहर

IPL 2026: Ayush Mhatre ruled out for the season following hamstring injury vs SRH (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज आयुष म्हात्रे 18 अप्रैल, शनिवार को राजीव गांधी...

SM Trends: 21 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Social media trends (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज आयुष म्हात्रे 18 अप्रैल, शनिवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान लगी...

IPL 2026, Match 32: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

लखनऊ सुपर जायंट्स, आईपीएल 2026 के 32वें मैच में, लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स का सामना करेगी। सुपर जायंट्स इस मुकाबले...

IPL 2026: तिलक वर्मा ने IPL में हासिल की अनोखी उपलब्धि; दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी बने जिन्होंने…

IPL 2026: Tilak Varma (image via X) आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा ने जबरदस्त जुझारूपन और पावर-हिटिंग का शानदार प्रदर्शन करते हुए, सिर्फ...