Skip to main content

ताजा खबर

Breaking: न्यूजीलैंड ने Mitchell Santner को नियुक्त किया व्हाइट-बॉल कप्तान, इस दिन से संभालेंगे कार्यभार

Breaking: न्यूजीलैंड ने Mitchell Santner को नियुक्त किया व्हाइट-बॉल कप्तान, इस दिन से संभालेंगे कार्यभार

Mitchell Santner (Photo Source: Getty Images)

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलती हुई नजर आई। टीम को सीरीज में 2-1 से हार झेलनी पड़ी, लेकिन आखिरी मैच में 423 रनों से जीत दर्ज कर टीम ने घरेलू फैंस का दिल जीत लिया, क्योंकि यह दिग्गज खिलाड़ी टिम साउदी का आखिरी टेस्ट मैच था।

इस बीच, न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बोर्ड ने मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) को नया व्हाइट-बॉल कप्तान नियुक्त कर दिया है। वह केन विलियमसन का कार्यभार संभालेंगे जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद पद छोड़ दिया था।

मैं बहुत उत्साहित हूं- Mitchell Santner

मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) 28 दिसंबर से श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही व्हाइट-बॉल सीरीज से अपने कार्यकाल की शुरुआत करंगे। बता दें, सेंटनर ने अब तक 24 टी20 मैच और चार वनडे मैचों में न्यूजीलैंड की कप्तानी की है। न्यूजीलैंड टीम में नई भूमिका को लेकर बात करते हुए सेंटनर कहा कि दोनों फॉर्मेट में ब्लैककैप्स का नेतृत्व करना उनके लिए बड़े सम्मान की बात है।

“यह स्पष्ट रूप से एक बड़ा सम्मान और विशेषाधिकार है। जब आप छोटे बच्चे होते हैं तो हमेशा न्यूजीलैंड के लिए खेलने का सपना होता है, लेकिन दो फॉर्मेट अपने देश का नेतृत्व करने का अवसर मिलना खास है। यह एक नई चुनौती है और मैं व्हाइट-बॉल क्रिकेट के महत्वपूर्ण दौर में शामिल होने के लिए उत्साहित हूं जो हमारे सामने है। न्यूजीलैंड का कप्तान नियुक्त किया जाना रोमांचक है क्योंकि टीम एक बदलाव के दौर से गुजरने वाली है। मुझे लगता है कि ग्रुप के बाकी खिलाड़ियों और युवा खिलाड़ियों के लिए यह रोमांचक है कि वे अब चुनौती स्वीकार करें और इस टीम को और अधिक सफलता की ओर ले जाएं।”

टॉम लैथम को क्यों नहीं मिली व्हाइट-बॉल की जिम्मेदारी?

न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने क्यों टॉम लैथम की जगह मिचेल सेंटनर को व्हाइट-बॉल कप्तान नियुक्त किया गया, इस बारे में बात करते हुए बताया,

“टॉम लैथम के रूप में हमारे पास एक अनुभवी और निपुण कप्तान है, जिसने तीनों फॉर्मेट में टीम का नेतृत्व किया है। अक्टूबर में कार्यभार संभालने के बाद से टॉम फुल टेस्ट कप्तान के रूप में शानदार काम कर रहे हैं और हम उन्हें उस काम पर ध्यान केंद्रित करने देना चाहते हैं, जिसके लिए काफी समय और ऊर्जा की आवश्यकता होती है।”

আরো ताजा खबर

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...

बड़ी खबर! IPL 2027 में भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर रूल 

MI Clarifies Position on Hardik Pandya Trade Rumors Ahead of IPL 2027 (image via X) आईपीएल 2027 के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन प्रीमियर...

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...