Skip to main content

ताजा खबर

Breaking: अजिंक्य रहाणे लीसेस्टरशायर के लिए खेलेंगे काउंटी चैंपियनशिप और वनडे कप, इस दिन होंगे इंग्लैंड रवाना

Ajinkya Rahane (Photo Source: X/Twitter)

भारतीय खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे इस वक्त इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर है। आईपीएल 2024 में वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आए थे, लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं था। इस बीच इंग्लैंड क्रिकेट काउंटी चैंपियनशिप की टीम लीसेस्टरशायर ने दूसरे भाग और वनडे कप के लिए अजिंक्य रहाणे को टीम में शामिल कर लिया है।

रहाणे लीसेस्टरशायर के लिए काउंटी चैंपियनशिप के 5 मैच और पूरा वनडे कप खेलेंगे। रहाणे लीसेस्टरशायर टीम में वियान मुल्डर की जगह लेने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रहाणे मिड जुलाई में इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे।

WTC फाइनल के चलते पिछले साल लीसेस्टरशायर से नहीं जुड़ पाए अजिंक्य रहाणे

अजिंक्य रहाणे ने पिछले साल भी लीसेस्टरशायर के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। लेकिन भारतीय टीम में वापसी के चलते वह लीसेस्टरशायर का हिस्सा नहीं बन पाए थे। रहाणे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलते हुए नजर आए थे।

आपको बता दें यह पहली बार नहीं होगा जब अजिंक्य रहाणे इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने वाले हैं। इससे पहले रहाणे 2019 में Hampshire के लिए खेल चुके हैं। उस सीजन उन्होंने टीम के लिए 13 मैचों में 307 रन बनाए हैं।

अजिंक्य रहाणे ने लीसेस्टरशायर की टीम से जुड़ने के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा,

मैं लीसेस्टरशायर में आने का एक और मौका पाकर वास्तव में उत्साहित हूं। क्लाउड (हेंडरसन) और अल्फोंसो (थॉमस) के साथ मेरे रिश्ते अच्छे हैं और मैं इस गर्मी में क्लब के लिए खेलने को लेकर उत्सुक हूं। मैंने पिछले साल टीम के रिजल्ट को देखा था उससे मैं बहुत प्रभावित हुआ था। मैं अपने क्रिकेट का आनंद लेने और इस सीजन में क्लब की सफलता में योगदान देना चाहता हूं। 

फर्स्ट-क्लास और इंटरनेशनल करियर में अजिंक्य रहाणे का प्रदर्शन

अजिंक्य रहाणे ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 188 मैचों की 313 पारियों में 45.76 के औसत से 13225 रन बनाए हैं, जिसमें 39 शतक और 57 अर्धशतक शामिल है। वहीं भारत के लिए टेस्ट फॉर्मेट में 85 मैचों में 38.52 के औसत, और 12 शतकों की मदद से 4931 रन बनाए हैं। वहीं 90 वनडे मैचों में 35.26 के औसत से 2962 रन बनाए हैं।

আরো ताजा खबर

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...

IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली 

CSK vs SRH (Image Credit- Twitter X) पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच, आईपीएल 2027 के प्लेयर ऑक्शन...

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...