Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: Sam Kontas की हुई सिडनी टेस्ट में टीम इंडिया के साथ भिड़ंत को लेकर एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने दिया हैरान कर देने वाला बयान

BGT 2024-25: Sam Kontas की हुई सिडनी टेस्ट में टीम इंडिया के साथ भिड़ंत को लेकर एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने दिया हैरान कर देने वाला बयान

इस समय ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच पांचवा टेस्ट सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के युवा खिलाड़ी Sam Kontas और टीम इंडिया के बीच खेल के पहले दिन जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली थी।

टीम इंडिया के साथ Sam Kontas की हुई भिड़ंत को लेकर मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने अपना पक्ष रखा है। द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा कि, ‘भारतीय टीम के ऊपर कोई भी चार्ज नहीं लगा है। यह रवैया ठीक है क्योंकि ना तो उन पर कोई जुर्माना लगा है और ना ही उन्हें कोई दंड दिया गया है। मेरी सैम के साथ उनको लेकर बातचीत हुई थी। सभी भारतीय खिलाड़ी उनकी नकल उतारकर सेलिब्रेट कर रहे थे। इसीलिए मैं यह देखना चाह रहा था कि सैम पूरी तरह से ठीक है।’

बता दें कि, पहले दिन का खेल खत्म होने से ठीक पहले अंतिम गेंद पर Sam Kontas नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े हुए थे। जैसे ही जसप्रीत बुमराह गेंद फेकने जा रहे थे उस्मान ख्वाजा ने उन्हें रोका जिसके बाद भारतीय गेंदबाज भी काफी गुस्से में नजर आए। Sam Kontas ने भी जसप्रीत बुमराह को कुछ बोला इसके बाद भारतीय खिलाड़ी और भी आक्रोशित हो गए। अगली गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने उस्मान ख्वाजा को आउट किया जिसके बाद सभी भारतीय खिलाड़ियों को Sam Kontas के खिलाफ गुस्से में सेलिब्रेशन करते हुए देखा गया।

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 145 रन की लीड ले ली है

मैच की बात की जाए तो टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 185 रन बनाए थे जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में 181 रन पर ऑलआउट हो गई।

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 6 विकेट खोकर 141 रन बना लिए हैं। टीम ने ऑस्ट्रेलिया के ऊपर 145 रन की बढ़त बनाई हुई है। खेल का तीसरा दिन भी काफी रोमांचक होने वाला है।

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स की सफलता का क्रेडिट केशव महाराज ने सौरव गांगुली को दिया

Keshav Maharaj Sourav Ganguly (Image credit Twitter – X) प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान केशव महाराज ने SA20 के 2025-26 सीजन में टीम के शानदार प्रदर्शन का श्रेय मुख्य कोच सौरव...

‘यह एक बेहतरीन मौका हो सकता है’ आकाश चोपड़ा ने श्रीलंका दौरे पर आकिब नबी के इंटरनेशनल डेब्यू का समर्थन किया

Auqib Nabi (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए श्रीलंका दौरा करियर बदलने वाला साबित हो सकता...

समरीन कौर के प्यार में लाॅक हुए अर्शदीप सिंह! रूमर्ड गर्लफ्रेंड की पोस्ट पर क्रिकेटर ने किया प्यारा कमेंट 

Arshdeep Singh with Samreen Kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और पंजाबी माॅडल-एक्ट्रेस समरीन कौर की एक साथ घूमने की वीडियो, अक्सर सोशल...

बड़ी खबर! श्रीलंका दौरे के बाद शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में खेलेंगे शुभमन गिल

Shubman Gill Sher-e-Punjab T20 League Sri Lanka Test series (Image credit Twitter – X) भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल अगले कुछ हफ्तों तक लगातार क्रिकेट खेलते नजर आएंगे।...