Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: सिडनी टेस्ट मैच में ऋषभ पंत की पारी की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए इरफान पठान, कहा- जान की बाजी…

BGT 2024-25: सिडनी टेस्ट मैच में ऋषभ पंत की पारी की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए इरफान पठान, कहा- जान की बाजी…

Irfan Pathan and Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X)

BGT सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच आज 3 जनवरी, शुक्रवार से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर शुरू हो चुका है। तो वहीं इस मैच में स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की पारी की, पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान जमकर तारीफ करते हुए नजर आए हैं।

बता दें कि इस मैच में पंत अपने नेचुरल गेम के विपरीत खेलते हुए नजर आए, और मैच में उन्होंने 98 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली। वह पहली पारी में टीम इंडिया की ओर से टाॅप स्कोरर रहे थे। इस पारी के दौरान पंत को कई गेंदें शरीर पर लगी, जिससे वह चोटिल हो गए और दर्द में नजर आए।

इरफान पठान ने दिया बड़ा बयान

सिडनी टेस्ट मैच में पहले दिन का खेल होने के बाद, स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक चर्चा में इरफान पठान ने कहा- हम ऋषभ पंत के बारे में बहुत बात करते हैं, लेकिन हमें इस बात से सहमत होना होगा कि उन्होंने आज जो पारी खेली वह बेहद महत्वपूर्ण थी। यह आसान नहीं थी, किसी भी खिलाड़ी ने 30 रन का आंकड़ा पार नहीं किया, लेकिन ऋषभ पंत 40 रन पर पहुंच गए।

इरफान ने आगे कहा- उस पर बार-बार प्रहार हो रहा था, वो अपने शरीर पर गेंदें ले रहा था। उसने अपना शरीर दांव पर लगाया और जान की बाजी लगाने की कोशिश की। वह थोड़ा दबाव में थे, और उनपर बाहरी दबाव भी था। उनके शरीर पर गेंदें लग रही थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने संघर्ष किया। मुझे लगता है कि यह एक बेहतरीन पारी थी।

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत 5वां टेस्ट, पहले दिन के खेल का हाल

दूसरी ओर, सिडनी में जारी इस मैच के बारे में बताएं तो टीम इंडिया ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मैच में ऑस्ट्रेलिया की कमाल की गेंदबाजी के चलते भारतीय टीम 72.2 ओवरों में मात्र 185 रनों पर ऑलआउट हो गई।

दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो स्काॅट बोलेंड को 4 और मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा पैट कमिंस ने 2 और नाथन लियोन ने 1 विकेट हासिल किया। तो वहीं दिन की समाप्ति पर ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 3 ओवर बाद 1 विकेट के नुकसान पर 9 रन बना लिए हैं। उस्मान ख्वाजा 2 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। जसप्रीत बुमराह को अभी तक 1 सफलता मिली है।

আরো ताजा खबर

विराट-रोहित को लेकर मिचेल सेंटनर का बड़ा बयान, न्यूजीलैंड दौरे से पहले किया अलर्ट!

Virat and Rohit (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम इस साल के अंत में न्यूजीलैंड का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच पांच वनडे और पांच...

बिग बैश लीग में होगी प्राइवेट इन्वेस्टर्स की एंट्री! क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का ऐतिहासिक फैसला

Cricket Australia Opens Doors to Private Investment in Big Bash (image via getty) Cricket Australia private investment Big Bash league: ऑस्ट्रेलियाई घरेलू क्रिकेट में बड़ा बदलाव लाने वाले एक ऐतिहासिक...

‘PCB पर अभी भी मेरे हजारों डॉलर बकाया हैं’ पाकिस्तान के पूर्व कोच जेसन गिलिप्सी का बड़ा दावा

Jason Gillespie (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड दौरे पर मौजूद पाकिस्तान क्रिकेट टीम की परेशानी कम होने की नाम नहीं ले रही है। टीम इंग्लैंड दौरे पर तीन मैचों की...

Shubman Gill Birthday: करोड़ों की नेटवर्थ, लग्जरी कारें और आलीशान घर; जानिए भारतीय कप्तान की BCCI सैलरी और कुल कमाई

Shubman Gill Turns 27: Inside Team India Star’s Massive Net Worth, Car Collection, and BCCI Salary (image via getty) भारतीय क्रिकेट के होनहार खिलाड़ी और कप्तान शुभमन गिल आज यानी...