
Irfan Pathan and Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X)
BGT सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच आज 3 जनवरी, शुक्रवार से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर शुरू हो चुका है। तो वहीं इस मैच में स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की पारी की, पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान जमकर तारीफ करते हुए नजर आए हैं।
बता दें कि इस मैच में पंत अपने नेचुरल गेम के विपरीत खेलते हुए नजर आए, और मैच में उन्होंने 98 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली। वह पहली पारी में टीम इंडिया की ओर से टाॅप स्कोरर रहे थे। इस पारी के दौरान पंत को कई गेंदें शरीर पर लगी, जिससे वह चोटिल हो गए और दर्द में नजर आए।
इरफान पठान ने दिया बड़ा बयान
सिडनी टेस्ट मैच में पहले दिन का खेल होने के बाद, स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक चर्चा में इरफान पठान ने कहा- हम ऋषभ पंत के बारे में बहुत बात करते हैं, लेकिन हमें इस बात से सहमत होना होगा कि उन्होंने आज जो पारी खेली वह बेहद महत्वपूर्ण थी। यह आसान नहीं थी, किसी भी खिलाड़ी ने 30 रन का आंकड़ा पार नहीं किया, लेकिन ऋषभ पंत 40 रन पर पहुंच गए।
इरफान ने आगे कहा- उस पर बार-बार प्रहार हो रहा था, वो अपने शरीर पर गेंदें ले रहा था। उसने अपना शरीर दांव पर लगाया और जान की बाजी लगाने की कोशिश की। वह थोड़ा दबाव में थे, और उनपर बाहरी दबाव भी था। उनके शरीर पर गेंदें लग रही थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने संघर्ष किया। मुझे लगता है कि यह एक बेहतरीन पारी थी।
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत 5वां टेस्ट, पहले दिन के खेल का हाल
दूसरी ओर, सिडनी में जारी इस मैच के बारे में बताएं तो टीम इंडिया ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मैच में ऑस्ट्रेलिया की कमाल की गेंदबाजी के चलते भारतीय टीम 72.2 ओवरों में मात्र 185 रनों पर ऑलआउट हो गई।
दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो स्काॅट बोलेंड को 4 और मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा पैट कमिंस ने 2 और नाथन लियोन ने 1 विकेट हासिल किया। तो वहीं दिन की समाप्ति पर ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 3 ओवर बाद 1 विकेट के नुकसान पर 9 रन बना लिए हैं। उस्मान ख्वाजा 2 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। जसप्रीत बुमराह को अभी तक 1 सफलता मिली है।
उर्विल पटेल का तूफान! 13 गेंदों में फिफ्टी ठोक रचा इतिहास, खास सेलिब्रेशन हुआ वायरल
CSK vs LSG, Top 10 Memes: चेन्नई बनाम लखनऊ मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर
IPL 2026: डेवाल्ड ब्रेविस के रॉकेट-जैसे थ्रो ने मार्करम को किया चलता, देखें वायरल वीडियो!
RCB vs MI: टॉस जीतकर RCB ने फील्डिंग का फैसला किया, SKY कर रहे हैं मुंबई की कप्तानी, प्लेइंग XI पर ड़ालें नजर

