Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: सभी 4 पिलर ने कुछ भी नहीं किया: आकाश चोपड़ा भी रह गए भारत की खराब बल्लेबाजी को देखकर दंग

BGT 2024-25: सभी 4 पिलर ने कुछ भी नहीं किया: आकाश चोपड़ा भी रह गए भारत की खराब बल्लेबाजी को देखकर दंग

Virat Kohli and Rohit sharma (Image Credit- Twitter X)

पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में टीम इंडिया की बल्लेबाजी से काफी निराश हैं। उन्होंने कहा कि इस सीरीज में विराट कोहली, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और शुभमन गिल चारों ने बिल्कुल भी योगदान नहीं दिया है।

बता दें कि, सिडनी में खेले गए पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से हराया और इस सीरीज को 3-1 से अपने नाम किया। यही नहीं इस सीरीज को जीतने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। अब उन्हें फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है।

आकाश चोपड़ा ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा की, जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘इंडिया के पास चार पिलर थे। रोहित, कोहली, शुभमन गिल और ऋषभ पंत क्योंकि यशस्वी जायसवाल यहां पहली बार आए थे। केएल राहुल को पिछली सीरीज में ड्रॉप किया गया था और नीतीश कुमार रेड्डी को लेकर किसी को कोई भी अंदाजा नहीं था। सच बताऊं तो 4 पिलर्स ने कुछ भी नहीं किया।

अगर हम विराट कोहली की बात की जाए तो उन्होंने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शतक जड़ा था। इस पारी को देख ऐसा लग रहा था कि विराट कोहली अब अपने पुराने अवतार में वापस आ गए हैं। इसके बाद उन्होंने 36 रन बनाए और पूरी सीरीज उनका बल्ला खामोश रहा। पूरी सीरीज में कोहली एक ही तरीके से आउट हुए। लगातार बाहर जाती गेंदों पर विराट कोहली को अपना विकेट खोना पड़ा।’

रोहित शर्मा के प्रदर्शन को लेकर आकाश चोपड़ा ने रखा अपना पक्ष

रोहित शर्मा के प्रदर्शन को लेकर आकाश चोपड़ा ने कहा कि, ‘रोहित शर्मा ने पांच पारियों में सिर्फ 31 रन बनाए। यह काफी खराब बल्लेबाजी है। जब आप ऊपर जाते हैं तो सिर्फ अपनी बल्लेबाजी को ही नहीं बल्कि पूरी टीम को बदलना पड़ता है। रोहित शर्मा का यह फैसला बिल्कुल भी काम में नहीं आया।

गिल काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन आपने उनको ड्रॉप कर दिया। आखिरी मैच में उन्होंने दो शॉट्स खेले। ऐसा लग रहा था कि अब यह उनके करियर का अंत है।’

আরো ताजा खबर

‘मसल मेमोरी और एंटीसिपेशन’ – भारतीय फील्डिंग कोच ने खोला विराट-रोहित की फील्डिंग का ‘सीक्रेट’

Fielding Coach Subhadeep Ghosh Decodes Kohli’s Catch, Rohit’s Run-Out (image via X) भारत के नए फील्डिंग कोच, सुभादीप घोष (Subhadeep Ghosh) ने उन जरुरी एलिमेंट्स को हाईलाइट किया है, जिनकी...

SM Trends: 6 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के एक बड़े कटआउट की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। किंग...

NZ vs IND 2nd ODI, Weather Report: वेलिंगटन में बारिश का अलर्ट, दूसरे वनडे में खलल डाल सकता है खराब मौसम?

NZ vs IND 2nd ODI, Weather Report: Wet Outfield and Showers Threaten Play at Wellington (image via getty) बारिश से प्रभावित पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड को हराने के बाद,...

‘पैट कमिंस का खेलना 50-50 है’: CSK-SRH ट्रेड डील पर पूर्व SRH बल्लेबाज का बड़ा दावा!

Former SRH Batter Tirumalasetti Suman Links CSK–SRH Trade to Pat Cummins Uncertain Availability in IPL 2027 (image via getty) आईपीएल 2027 सीजन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स...