Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25 शुरू होने से पहले Unofficial Test खेलने के लिए इंडिया-A से जुड़े टीम इंडिया के ये दो खिलाड़ी

Team India (Photo Source: Getty Images)

भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-3 से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। टीम को पूरे 24 साल बाद किसी टीम ने घर पर टेस्ट सीरीज में व्हाइटवॉश किया है। रोहित शर्मा एंड कंपनी को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा रहा है।

भारत को अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना है तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के चार मुकाबलों में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर आ गई है।

इस बीच, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी शुरू होने से पहले केएल राहुल और ध्रुव जुरेल ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट खेलने के लिए इंडिया-ए टीम से जुड़ेंगे।

इस कारण इंडिया-ए से जुड़े राहुल और ध्रुव जुरेल

केएल राहुल और ध्रुव जुरेल के इंडिया-ए से जुड़ने का फैसला बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन को देखते हुए लिया है। बता दें, केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ पहला टेस्ट खेला था, लेकिन उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। वहीं, ऋषभ पंत के घुटने में चोट लगने के बाद ध्रुव जुरेल ने एक विकल्प विकेटकीपर की भूमिका निभाई थी।

Indian Express के अनुसार बीसीसीआई सिलेक्शन कमिटी ने राहुल और जुरेल को मंगलवार (5 नवंबर) को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होने को कहा है। इसके बाद दोनों खिलाड़ी इंडिया-ए टीम से जुडेंगे, जो अगले हफ्ते मेलबर्न में गुरुवार से शुरू होने वाले दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम से भिड़ेगी।

BGT के लिए दो अलग-अलग ग्रुपों में रवाना होगी टीम इंडिया

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया दो अलग-अलग ग्रुपों में ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होगी। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बताया, कि खिलाड़ियों को जल्दी पहुंचने से उन्हें घर से बाहर किसी भी मेजबान देश के खिलाफ बेहतर तैयारी करने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच 22-26 नवंबर तक ऑप्टस स्टेडियम, पर्थ में खेला जाएगा। टीम इंडिया इससे पहले WACA ग्राउंड में अभ्यास करेगी।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...