Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: मुझे रन बनाना काफी पसंद है: स्टीव स्मिथ ने अपनी शतकीय पारी को लेकर किया खुलासा

Steve Smith (Photo Source: Getty Images)

टीम इंडिया इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में चौथा टेस्ट मैच खेल रही है। इन दोनों टीमों के बीच मेलबर्न टेस्ट की शुरुआत 26 दिसंबर से हो चुकी है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहली पारी में अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण शतक जड़ा।

स्टीव स्मिथ ने चौथे टेस्ट की पहली पारी में 13 चौके और तीन छक्कों की मदद से 140 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान अनुभवी बल्लेबाज ने टीम इंडिया के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया। मैच खत्म होने के बाद स्टीव स्मिथ ने अपनी पारी की जमकर प्रशंसा की। स्मिथ ने यह भी कहा कि उन्हें हमेशा ही रन बनाना काफी अच्छा लगता है।

दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद स्टीव स्मिथ ने कहा कि, ‘मुझे खेलना काफी पसंद है और रन बनाना भी मुझे अच्छा लगता है। मैं हमेशा यही चाहता हूं कि अपनी टीम को मदद कर सकूं। उपलब्धि अपने नाम करना सच में जबरदस्त बात है लेकिन यह कारण नहीं है कि मैं खेल रहा हूं।’

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 164 रन पर पांच विकेट खो दिए हैं

बता दें कि, स्टीव स्मिथ के धुआंधार शतक की वजह से ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 474 रन बनाए हैं। मेजबान ने अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई है। टीम इंडिया की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट झटके जबकि रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट अपने नाम किए। दो विकेट आकाश दीप ने हासिल किए।

जवाब में टीम इंडिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 164 रन पर पांच विकेट खो दिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर फ्लॉप रहे और तीन रन बनाकर आउट हो गए। केएल राहुल ने 24 रन बनाए जबकि विराट कोहली को शुरुआत तो मिली लेकिन वो भी 36 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। यशस्वी जायसवाल काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन 82 रन बनाकर वो रनआउट हो गए।

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक रविंद्र जडेजा ने 4* रन बना लिए हैं जबकि ऋषभ पंत 6* पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। खेल का तीसरा दिन दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है।

আরো ताजा खबर

‘मुझे विराट के खिलाफ बोलने के लिए पैसे ऑफर हुए’ जर्मन माॅडल ने कोहली को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

LizLaz and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) जर्मन माॅडल लिजलैज (LizLaz) ने हाल में ही एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। लिजलैज ने हालिया एक मीडिया इंटरव्यू में बताया...

IPL 2026: ‘भुवनेश्वर कुमार की टैलेंट’ इरफान पठान ने MI के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी के दिग्गज खिलाड़ी की जमकर तारीफ की

Bhuvneshwar Kumar (Image credit Twitter – X) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से जीत दर्ज कर IPL 2026 में अपनी स्थिति मजबूत कर...

IPL 2026: रोमांचक मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराकर प्लेऑफ उम्मीदों को रखा जिंदा 

Axar Patel (Image Credit- Twitter X) पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 55वां मैच धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला गया। बता दें इस मुकाबले...

PBKS vs DC, Top 10 Memes: पंजाब बनाम दिल्ली मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, PBKS vs DC: top 10 memes (image via X) कप्तान अक्षर पटेल ने आगे बढ़कर एक अहम अर्धशतक बनाया, जबकि डेविड मिलर ने भी 51 रनों की महत्वपूर्ण...