Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: मुझे ऐसा लगता है कि गलती से विराट कोहली मुझसे टकरा गए थे: सैम कोंस्टास

BGT 2024-25 (Pic Source-X)

भारतीय टीम के अनुभवी खिलाड़ी विराट कोहली को चौथे टेस्ट मैच के खेल के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के युवा सलामी बल्लेबाज सैम कोंस्टास से जानबूझकर टकराते हुए देखा गया था। तमाम लोगों ने विराट कोहली के इस हरकत की जमकर आलोचना की थी। सभी क्रिकेट फैंस इस बात से काफी निराश थे कि विराट कोहली ने आखिर क्यों यह कदम उठाया?

दरअसल जब सैम कोंस्टास खेल के पहले दिन बल्लेबाजी कर रहे थे तब विराट कोहली को उनसे जानबूझकर टकराते हुए देखा गया। इसके बाद सैम कोंस्टास भी थोड़े गुस्से में नजर आए। हालांकि मैच खत्म होने के बाद सैम कोंस्टास ने इस पूरे हादसे को लेकर अपना पक्ष रखा।

सैम कोंस्टास के मुताबिक विराट कोहली उनसे गलती से टकरा गए थे और इसके बाद उन्हें भी गुस्सा आ गया था। पहले दिन के खेल के खत्म होने के बाद मैच प्रेजेंटेशन के दौरान सैम कोंस्टास ने कहा कि, ‘मैं अपने ग्लव्स को देख रहा था। मुझे ऐसा लगता है कि वो गलती से मुझे टकरा गए थे। यह क्रिकेट है और टेंशन बस और कुछ नहीं।’

सैम कोंस्टास ने खेली 60 रन की तूफानी पारी

इस मुकाबले में युवा खिलाड़ी सैम कोंस्टास ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 60 रन बनाए। उन्होंने इस मैच में भारत के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया। यही नहीं विराट कोहली की इस हरकत के लिए उन पर आईसीसी ने बड़ा जुर्माना लगाया है।

विराट कोहली की 20 फीसदी मैच फीस काटी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली लेवल 1 के दोषी पाए गए हैं। मैच फीस के अलावा उन्हें एक डिमेरिट अंक भी दिया गया है।

विराट कोहली ने ICC की नियमावली के आर्टिकल 2.1 का उल्लंघन किया है, जिसके तहत मैदान में कोई भी खिलाड़ी अनुचित तरीके से अन्य प्लेयर के साथ शारीरिक संपर्क में नहीं आ सकता। कोई प्लेयर जानबूझकर विपक्षी खिलाड़ी की तरफ चलकर आता है या फिर किसी खिलाड़ी या अंपायर को कंधे से धक्का मारता है तो वह सजा का भागी होगा।

আরো ताजा खबर

घरेलू क्रिकेट में फ्लॉप रहे बाबर आजम, आउट होने के बाद गुस्से में जमीन पर दे मारा बल्ला; देखें वायरल वीडियो

WATCH: Frustrated Babar Azam Smashes Bat After Falling for 42 in Quaid-e-Azam Trophy (image via X) शुक्रवार, 6 नवंबर को पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के लिए डोमेस्टिक फर्स्ट-क्लास...

NZ A vs IND A: इंडिया ए के तीसरे मैच से बाहर हुए ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा की स्क्वॉड में एंट्री

NZ A vs IND A: Rishabh Pant to miss third India A four-day game; Bumrah and Jadeja join squad (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत न्यूजीलैंड...

6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स...

“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन

Aaryavir Sehwag Smashes Unbeaten 70 as India U-19 Crush Nepal by 10 Wickets in Asia Cup Opener (image via SonyLiv) शुक्रवार, 6 नवंबर को भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ओपनर वीरेंद्र...