Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: भारत सीरीज शुरू होने से पहले भारत ए के खिलाफ पर्थ में खेलेगी एक प्रैक्टिस मैच, पढ़ें बड़ी खबर

BGT 2024-25: भारत सीरीज शुरू होने से पहले भारत ए के खिलाफ पर्थ में खेलेगी एक प्रैक्टिस मैच, पढ़ें बड़ी खबर

India Test Team (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम इस साल नवंबर में पांच मैचों की बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) 2024-25 टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली है। इस बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम इन दिनों तैयारी करते हुए नजर आ रही है।

दूसरी ओर, अब खबर आ रही है कि भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुख्य दौरा शुरू होने से पहले, भारत ए के खिलाफ एक प्रैक्टिस मैच खेलती हुई नजर आएगी। साथ ही बता दें कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो, यह मैच भारत और भारत ए के बीच 15-17 नवंबर के बीच पर्थ के वाका मैदान पर खेला जाएगा।

गौरतलब है कि भारत ए ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भारत का मुख्य दौरा शुरू होने से पहले, दो प्रैक्टिस मैच खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएगी। भारत ए टीम की अगुवाई रुतुराज गायकवाड़ करते हुए नजर आने वाले हैं। लेकिन अब खबर है कि ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ मैच से पहले भारत ए भारत की मुख्य टीम के साथ BGT शुरू होने से पहले मैच खेलती हुई नजर आएगी।

तो वहीं भारत और भारत ए के बीच वाका पर होने वाले इस प्रैक्टिस मैच को लेकर, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) से करीब से जुड़े एक सोर्स ने क्रिकबज के हवाले से कहा- यह एक आंतरिक मैच है। इसलिए, यह भारत पर निर्भर करता है कि वे इस मैच का उपयोग कैसे करते हैं।

हो सकता है, कुछ टेस्ट खिलाड़ी भारत ए मैचों में खेलें, लेकिन यह फिर से बीसीसीआई पर निर्भर है। आजकल बहुत से देश प्रैक्टिस मैच नहीं खेलते हैं। ऑस्ट्रेलिया ने भारत में पिछली सीरीज से पहले कोई प्रैक्टिस मैच नहीं खेला था।

बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) का फुल शेड्यूल

पहला टेस्ट 22-26 नवंबर: पर्थ स्टेडियम, पर्थ

दूसरा टेस्ट 6-10 दिसंबर: एडिलेड ओवल, एडिलेड

तीसरा टेस्ट 14-18 दिसंबर: द गाबा, ब्रिसबेन

चौथा टेस्ट 26-30 दिसंबर: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न

पांचवां टेस्ट 3-7 जनवरी: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी

আরো ताजा खबर

शादी के बंधन में बंधे वर्ल्ड कप विनर कुलदीप यादव, बचपन की दोस्त वंशिका से की शादी, देखें वायरल वीडियो!

Kuldeep Yadav marriage (image via X) भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ एक भव्य समारोह में...

15 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. ‘मुझे उम्मीद है कि यह बस शुरुआत है’: भारत की हालिया वैश्विक जीतों पर रोहित भारत कई वैश्विक आईसीसी प्रतियोगिताओं – महिला विश्व...

IPL 2026: अभिषेक-ट्रैविस की जोड़ी को कोई भी गेंदबाजी करना नहीं चाहेगा, ये कोहली-गेल से भी खतरनाक हैं: चेतेश्वर पुजारा

Abhishek sharma and Travis Head (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा सनराइजर्स हैदराबाद की ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड...

IPL 2026: सीजन शुरू होने से पहले बढ़ी दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें, इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ 

Kevin Pietersen (Image Credit- Twitter X) इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आगामी सीजन के शुरू होने से...