Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: भले ही नाथन मैकस्वीनी अच्छी शुरुआत नहीं कर पाए लेकिन…: रयान हैरिस ने युवा खिलाड़ी को जमकर किया सपोर्ट

Ryan Harris And Nathan Mcsweeney (Pic Source-X)

ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 की शुरुआत हो चुकी है। इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच पर्थ में खेला गया था जिसको टीम इंडिया ने 295 रनों से अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से अपने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू मैच में नाथन मैकस्वीनी अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे।

नाथन मैकस्वीनी को इस मैच की दोनों पारी में भारतीय टीम के बेहतरीन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आउट किया। पहली पारी में नाथन मैकस्वीनी ने दो बाउंड्री की मदद से 10 रन बनाए लेकिन दूसरी पारी में युवा बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल पाए। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज रयान हैरिस ने नाथन मैकस्वीनी को जमकर सपोर्ट किया है। उनके मुताबिक युवा बल्लेबाज बचे हुए मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया की ओर से बड़ा स्कोर बनाते हुए नजर आ सकते हैं।

रयान हैरिस ने SEN को बताया कि, ‘अभी तक मेरे हिसाब से नाथन मैकस्वीनी सबसे अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन उन्हें रन बनाने की बेहद जरूरत है। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करना और ओपन करना थोड़ा अलग बात है। नाथन काफी अच्छे बल्लेबाज है। भले ही उन्होंने शुरुआत अच्छी ना कि हो लेकिन पर्थ में उन्होंने दो जबरदस्त गेंदों को बेहतरीन तरीके से खेला था।’

कभी ना कभी उन्हें नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए देखा जाएगा: रयान हैरिस

पूर्व खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘मुझे ऐसा लगता है कि किसी स्टेज में वो नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। नाथन मैकस्वीनी इस क्रम के लिए सबसे अच्छे बल्लेबाज हैं लेकिन यह भी देखना बेहद जरूरी है कि उस्मान ख्वाजा इस बीच कैसा प्रदर्शन करते हैं। और भी कई युवा खिलाड़ी है जिन्होंने पिछले कुछ समय से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।’

बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला 6 दिसंबर से एडिलेड में शुरू हो रहा है। यह पिंक बॉल टेस्ट होगा। भले ही युवा खिलाड़ी पहले टेस्ट में अपनी छाप ना छोड़ पाए हो लेकिन एडिलेड टेस्ट में उन्हें धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। दोनों ही टीमों के लिए आगामी टेस्ट महत्वपूर्ण होने वाला है। अगर उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में की जगह पक्की करनी है तो यह सीरीज जीतना दोनों के लिए ही बेहद जरूरी है। फिलहाल 5 मैच की टेस्ट सीरीज में इंडिया 1-0 से आगे है।

আরো ताजा खबर

शापूर जादरान को काबुल में नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, साथी खिलाड़ियों ने दिया कंधा

Shapoor Zadran final tribute (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान को गुरुवार को काबुल के मरंजन हिल कब्रिस्तान में पूरे सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक...

बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका, जिम्बाब्वे वनडे सीरीज से बाहर हुआ ये दिग्गज बल्लेबाज!

Litton Das (Image credit Twitter – X) जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के बीच बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज...

आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए सौरव गांगुली, सचिन ने खास अंदाज में दी बधाई

Sachin Tendulkar Sourav Ganguly (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने लंबे समय के साथी और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को आईसीसी हॉल...

‘हर गेंदबाज अब उन्हें टारगेट करेगा’- वैभव सूर्यवंशी की शॉर्ट बॉल कमजोरी पर पार्थिव पटेल ने चेताया

Parthiv Patel’s Stern Warning to Young Opener Vaibhav Sooryavanshi (image via getty) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी को एक अहम चेतावनी दी है। उन्होंने...