Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी में शायद कुछ मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे जोश हेजलवुड, यहां जाने बड़ी वजह?

Josh Hazlewood (Image Source: Getty Images)

बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) टेस्ट सीरीज का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि नवंबर में भारत इस पांच मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होगी। दोनों ही टीमों के बीच इस सीरीज के दौरान कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

दूसरी ओर, इस सीरीज के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई खेमे से एक बड़ी ही चिंताजनक खबर सामने आ रही है। बता दें कि इस सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया तेज गेंदबाजों की तिकड़ी में से एक जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) इस सीरीज के दौरान कुछ मैचों को खेलने से चूक सकते हैं।

जोश हेजलवुड ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि बाॅर्डर-गावस्कर सीरीज के शुरू होने से पहले जोश हेजलवुड ने The Australian के साथ एक चर्चा में कहा- हमने (पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड) पिछले साल एक साथ खेला था, लेकिन यह शायद एक बार ही था। आपको इसे वैसे ही लाना होगा, जैसे यह आता है। क्योंकि यह टी20 या वनडे नहीं है, जो आप 4 या 10 ओवर फेंकने जा रहे हैं।

यह ऐसा है कि आप गेंदबाजी में कभी 25 तो कभी 50 ओवर फेंक सकते हैं। इसलिए, इसके लिए अभी से योजना बनाने का कोई मतलब नहीं है। यदि आप खेलने के लिए फिट हैं तो खेलें और यदि नहीं हैं तो न खेलें।

यह इतना सरल है कि, कोई भी टेस्ट मैच में आराम नहीं करता है और यदि आप एक दिन पहले जाने के लिए तैयार हैं, तो आप खेलते हैं और यदि आप नहीं हैं, तो आप बैठ जाते हैं। हमारे पास ऐसे कुछ लोगों को शामिल करने के लिए काफी कुछ है, जिनके बारे में हम जानते हैं कि वे वास्तव में अच्छा काम कर सकते हैं।

बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) का फुल शेड्यूल

पहला टेस्ट 22-26 नवंबर: पर्थ स्टेडियम, पर्थ

दूसरा टेस्ट 6-10 दिसंबर: एडिलेड ओवल, एडिलेड

तीसरा टेस्ट 14-18 दिसंबर: द गाबा, ब्रिसबेन

चौथा टेस्ट 26-30 दिसंबर: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न

पांचवां टेस्ट 3-7 जनवरी: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: 5 ऐसे खिलाड़ी जिन्हे टूर्नामेंट में मिलने चाहिए थे अधिक मौके

T20 World Cup 2026: Five players who deserved more opportunities (image via getty) टी20 विश्व कप 2026 में कई रोमांचक मुकाबले, शानदार प्रदर्शन और यादगार पल देखने को मिले, जब...

‘ये तो बस शुरुआत है’ रोहित शर्मा को उम्मीद है कि भारत व्हाइट बाॅल क्रिकेट में अपना दबदबा कायम रखेगी

Team India (Image Credit- Twitter X) हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को अपने नाम किया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले...

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने 19वे एडिशन से पहले लॉन्च की नई जर्सी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो!

IPL 2026: KKR new jersey (image via X) कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 सीजन से पहले अपनी नई जर्सी लॉन्च की है। इस जर्सी का डिजाइन “लाइन्स ऑफ लिगेसी”...

शादी के बंधन में बंधे वर्ल्ड कप विनर कुलदीप यादव, बचपन की दोस्त वंशिका से की शादी, देखें वायरल वीडियो!

Kuldeep Yadav marriage (image via X) भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ एक भव्य समारोह में...