Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच में कपिल देव के बहुत सारे रिकाॅर्ड्स तोड़ सकते हैं जसप्रीत बुमराह, पढ़ें खास खबर 

BGT 2024-25: बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच में कपिल देव के बहुत सारे रिकाॅर्ड्स तोड़ सकते हैं जसप्रीत बुमराह, पढ़ें खास खबर 

Kapil Dev and Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। तो वहीं अभी तक दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीन मैच खेले जा चुके हैं।

जारी BGT सीरीज का चौथा बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न में खेला जाएगा। तो वहीं इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के पास, पूर्व भारतीय कप्तान व ऑलराउंडर कपिल देव के कुछ खास रिकाॅर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा। बता दें कि जारी सीरीज में बुमराह अपनी घातक गेंदबाजी से कुल 21 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

कपिल देव के इन दो रिकाॅर्ड को अपने नाम कर सकते हैं Jasprit Bumrah

बता दें कि अगर बुमराह बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच में 6 विकेट और अपने नाम कर लेते हैं, तो वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन सकते हैं। गौरतलब है कि बुमराह ने खेले गए 43 टेस्ट मैचों में 2.75 की इकाॅनमी से कुल 194 विकेट अपने नाम किए हैं। तो वहीं कपिल देव ने 50 टेस्ट मैच में 200 टेस्ट विकेट का आंकड़ा छुआ था।

तो वहीं ओवरऑल टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 200 विकेट लेने का रिकाॅर्ड पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के नाम हैं, जिन्होने खेले गए 37 टेस्ट मैचों में साल 2016 में यह आंकड़ा छुआ था।

इसके अलावा इस बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच में अगर बुमराह 5 विकेट और ले लेते हैं, तो वह विदेश में किसी द्विपक्षीय सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बन जाएंगे। साल 1991-92 में कपिल ने ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर कुल 25 विकेट अपने नाम किए थे। तो वहीं अभी तक बुमराह खेले गए सिर्फ 3 मैचों में 21 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

आर अश्विन – 37 टेस्ट

रविंद्र जडेजा – 44 टेस्ट

हरभजन सिंह – 46 टेस्ट

अनिल कुंबले – 47 टेस्ट

बीएस चंद्रशेखर – 48 टेस्ट

कपिल देव – 50 टेस्ट

আরো ताजा खबर

शान मसूद से क्यों छिनी कप्तानी और बाबर आजम को दोबारा कैसे मिली कमान? चीफ सिलेक्टर आकिब जावेद ने खोला राज

Aaqib Javed Explains Pakistan’s Test Captaincy Switch (image via getty) रविवार, 5 जुलाई को पाकिस्तान क्रिकेट में एक बड़े बदलाव के तहत, वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीरीज से पहले...

एलिस पैरी ने रचा इतिहास, महिला टी20 विश्व कप जीतकर बनाया क्रिकेट का सबसे बड़ा ‘महारिकॉर्ड’

Ellyse Perry (Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड बनाम भारत तीसरा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

ENG vs IND 2026, 3rd T20I: Match Preview (image via getty) 5 मैचों की टी20आई सीरीज में, भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20आई मैच 7 जुलाई, मंगलवार को नॉटिंघम...

‘मैं नहीं चाहती कि यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप हो’ T20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद बोलीं नट सीवर ब्रंट

Nat Sciver-Brunt (Image Credit- Twitter X) आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली 7 विकेट से करारी शिकस्त के बावजूद, इंग्लैंड की कप्तान नट...