Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: नाथन मैकस्वीनी को टीम से बाहर किए जाने पर ऑस्ट्रेलियाई खेमे में तकरार!

BGT 2024-25: नाथन मैकस्वीनी को टीम से बाहर किए जाने पर ऑस्ट्रेलियाई खेमे में तकरार!

Nathan McSweeney (Photo Source: X)

ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाकी दो मुकाबलों के लिए अपनी टीम की घोषणा की है। इसमें नाथन मैकस्वीनी का नाम शामिल नहीं है। उन्हें पहले तीन मैचों में खराब प्रदर्शन के कारण बाहर कर दिया गया है। मैकस्वीनी ने इस सीरीज से अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी, लेकिन इस तरह बाहर किए जाने के बाद चयनकर्ताओं पर सवाल उठने लगे हैं।

वहीं इस पर मैकस्वीनी ने भी प्रतिक्रिया दी और चैनल 7 पर कहा कि मुझे लगा कि मेरा सपना पूरा हो गया, लेकिन ये उस तरह से काम नहीं किया, जिसकी मैंने उम्मीद की थी। ये सब आपके जीवन का हिस्सा है और मैं फिर से नेट्स में जाकर काम करूंगा। ताकि मैं फिर से टीम में वापसी कर सकूं। ये खेल है, अगर आप अवसर का लाभ नहीं उठाएंगे, अच्छा परफॉर्म नहीं करेंगे, तो टीम में आपकी जगह पक्की नहीं होगी।

हालांकि, नाथन मैकस्वीनी के ऑस्ट्रेलियन टीम से बाहर किए जाने पर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों में मतभेद सामने आएं हैं। माइकल हसी कुछ और कह रहे हैं, तो माइकल क्लार्क का मानना है कि उन्हें समान अवसर नहीं मिला।

मैकस्वीनी के बाहर होने पर क्या कहा ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों ने

अब ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल हसी ने मैकस्वीनी के बाहर होने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा मुझे नहीं पता (कि यह सही फैसला था या नहीं) यह उनके लिए काफी मुश्किल है। यह आसान नहीं है। ओपनर्स के लिए गेंद काफी मूव हो रही है। टॉप ऑर्डर के कई बल्लेबाज संघर्ष कर रहे हैं। दूसरी तरफ नजर डालें तो यह सैम कोंटास जैसे खिलाड़ी के लिए रोमाचंक है।

हालांकि, माइकल क्लार्क ने सेलेक्शन की आलोचना की। उनका मानना है कि मैकस्वीनी को समान अवसर नहीं मिला। उन्होंने कहा, इससे नाथन मैकस्वीनी का करियर खत्म हो सकता है। उन्होंने उसे चुना, वह समर में खेलने का हकदार था। अगर उस्मान ख्वाजा दो टेस्ट में रिटायर हो जाते हैं तो क्या होगा? क्या मैकस्वीनी वापस आएंगे? या फिर वह पीछे कतार में रहेंगे?

वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट का मानना है कि एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ बीबीएल मैच में कोंटास के खेल ने उन्हें टेस्ट टीम में शामिल होने के लिए मजबूर कर दिया। उन्होंने फॉक्स क्रिकेट पर कहा, यह वह पारी है जिसने उन्हें जीत दिलाई। उनकी आक्रामकता, रन बनाने की इच्छा- यह सब ऑस्ट्रेलियाई टॉप ऑर्डर के लिए बहुत चुनौतीपूर्ण रहा है। और मुझे लगता है कि वह इसका सामना करने के लिए तैयार हैं।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...

Women’s T20 WC 2026: न्यूजीलैंड ने की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा; ये 3 दिग्गज खेलेंगे अपना आखिरी टी20 विश्व कप

T20 World Cup 2026: The White Ferns announced a 15-member squad (image via X) न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट एक बड़े बदलाव के लिए तैयार है, क्योंकि टीम की तीन सबसे मशहूर...