
Team India (Image Credit- Twitter X)
भारतीय क्रिकेट टीम इस समय पांच मैचों की बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। इस सीरीज का पहला मैच पर्थ में खेला जा चुका है। तो वहीं अब 6 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच दूसरा पिंक बाॅल टेस्ट मैच एडिलेड ओवल में खेला जाएगा।
हालांकि, अब इस मैच से एक दिन पहले स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रही टीम इंडिया ने अपने प्रैक्टिस सेशन में सार्वजनिक पहुंच को प्रतिबंधित करने का फैसला किया है। बता दें कि इस मुकाबले में से पहले क्रिकेट फैंस भारतीय टीम को प्रैक्टिस करते हुए स्टेडियम में देख सकते थे।
लेकिन इन फैंस में शामिल कुछ फैन खिलाड़ियों पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए नजर आए और उन्हें दर्शकदीर्घा से चौका मार-छक्का मार जैसे कमेंट करते हुए नजर आए। फैंस द्वारा ओपन प्रैक्टिस सेशन में इस तरह के रिएक्शन के बाद कुछ भारतीय खिलाड़ी असहज दिखे।
इसके बाद स्टेडियम में नेट प्रैक्टिस देखने के लिए फैंस की एंट्री को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है। बता दें कि एडिलेड ओवल स्टेडियम में करीब पांच हजार से ज्यादा क्रिकेट फैंस, टीम इंडिया को प्रैक्टिस करते हुए देखने पहुंचे थे।
बहुत अलग, इसकी आदत नहीं है: केएल राहुल
तो वहीं एडिलेड ओवल में दर्शकों की मौजूदगी में प्रैक्टिस करने को लेकर अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने 4 दिसंबर को पत्रकारों से बातचीत में कहा- यह बहुत अलग (दर्शकों के साथ प्रैक्टिस सेशन) है। इसकी आदत नहीं है, हमने दर्शकों के साथ प्रैक्टिस की है।
लेकिन यह ज्यादातर घरेलू मैदान पर टी20 और वनडे के दौरान। यहां हमारे पास दर्शक आए और हमारे प्रैक्टिस सेशन को देखा। तो यह थोड़ा अलग लगा, लेकिन इससे टेस्ट मैच के लिए आपकी तैयारी में भी इजाफा हुआ है।
तो वहीं दर्शकों की स्टेडियम में एंट्री बंद करने को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) से जुड़े एक सोर्स ने The Age के हवाले से कहा- भारत ने संभावित शोर या ध्यान भटकने को कम करने के लिए, अपने शेष प्रैक्टिस सेशन फैंस के लिए खुला न रखने की प्राथमिकता व्यक्त की है।
NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े
क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच
BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल
SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

