Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: “ताकत कभी-कभी कमजोरी…”, पूर्व क्रिकेटर ने रोहित शर्मा-विराट कोहली को दी बड़ी सलाह

Virat Kohli & Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, दोनों ने सीरीज में क्रमशः 91 और 93 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले दोनों सीनियर खिलाड़ियों का फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। इस बीच, पूर्व भारतीय ओपनर के श्रीकांत ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को सलाह दी है कि रन बनाने से पहले क्रीज पर कुछ समय बिताएं।

विराट को ऑस्ट्रेलिया की पिचों से परेशानी नहीं होगी- के श्रीकांत

के श्रीकांत का मानना है कि विराट ने भले ही पिछले कुछ मैचों में ज्यादा बड़ी पारी नहीं खेली है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की पिचों से मिलने वाली उछाल से उन्हें परेशानी नहीं होगी। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक के श्रीकांत ने बताया,

“विराट के बारे में सबसे अच्छी बात है दृढ़ संकल्प और ज्यादा अचीव करने की भूख। ऑस्ट्रेलिया की पिचों से मिलने वाली उछाल ऐसी चीज नहीं है जिससे विराट को परेशान होना चाहिए। “

पूर्व खिलाड़ी ने रोहित शर्मा को अधिक सतर्क रहने के लिए कहा है। हाल ही में रोहित को तेज गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करना पड़ा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में तेज गेंदबाजों ने 6 में से चार बार उनका विकेट लिया। श्रीकांत का यह भी मानना है कि रोहित का सिग्नेचर पुल शॉट उनकी कमजोरी भी बन सकती है।

जिस तरह से वह अपने पसंदीदा पुल-शॉट को मिसटाइम करने के लिए जल्दबाजी में थे। भले ही आप एक आक्रामक सलामी बल्लेबाज हों, लेकिन बीच में खुद को थोड़ा और समय देना महत्वपूर्ण है, खासकर ऑस्ट्रेलिया में। ऑस्ट्रेलिया में आपकी ताकत कभी-कभी आपकी कमजोरी बन सकती है। रोहित को बस थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।”

BGT 2024-25 के लिए भारत का स्क्वॉड-

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज शेड्यूल

पहला टेस्ट- 22-26 नवंबर, पर्थ, सुबह 7ः50 बजे (भारतीय समयानुसार)

दूसरा टेस्ट- 6-10 दिसंबर, एडिलेड, सुबह 9ः30 बजे (भारतीय समयानुसार)

तीसरा टेस्ट- 14-18 दिसंबर, ब्रिसबेन, सुबह 9ः30 बजे (भारतीय समयानुसार)

चौथा टेस्ट- 26-30 दिसंबर, मेलबर्न, सुबह 5ः00 बजे (भारतीय समयानुसार)

पांचवां टेस्ट- 3-7 जनवरी, सिडनी, सुबह 5ः00 बजे (भारतीय समयानुसार)

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...