Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, एडिलेड टेस्ट से बाहर हुए ऑस्ट्रेलिया के यह अनुभवी तेज गेंदबाज

Josh Hazlewood. (Photo Source: Getty Images)

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 की शुरुआत हो चुकी है। इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मुकाबला पर्थ में खेला गया था। इस मुकाबले को टीम इंडिया ने 295 रनों से अपने नाम किया। अब इन दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबले 6 दिसंबर से एडिलेड में शुरू हो रहा है।

हालांकि दूसरे टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम को बड़ा झटका लगा है। अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड इंडिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में चोटिल होने की वजह से भाग नहीं ले पाएंगे। बता दें कि, 2015 के बाद ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अपने घर में खेले जाने वाले टेस्ट मैच में हेजलवुड के बिना खेलेगी।

यही नहीं पहली बार जोश हेजलवुड के डेब्यू के बाद वो टीम इंडिया के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे। जोश हेजलवुड का प्रदर्शन हमेशा ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जबरदस्त रहा है और वो ऑस्ट्रेलिया के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक रहे हैं।

6 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जोश हेजलवुड के दूसरे टेस्ट से बाहर होने पर बयान जारी किया है। घरेलू टीम ने अनकैप्ड जोड़ी सीन एबॉट और ब्रेंडन डॉगेट को टीम में शामिल किया है। “जोश हेजलवुड साइड इंजरी के कारण डे-नाइट टेस्ट से बाहर हो गए हैं और ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ताओं ने अनकैप्ड पेस जोड़ी को टीम में शामिल किया है। जोश हेजलवुड को साइड स्ट्रेन के कारण एडिलेड में दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया है, और दो अनकैप्ड गेंदबाजों को कवर के रूप में बुलाया गया है सीन एबॉट और ब्रेंडन डॉगेट दोनों को भारत के खिलाफ एडिलेड में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम में शामिल किया गया है।’

बता दें कि, अगर भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस समय खेली जा रही टेस्ट सीरीज को अपने नाम करना बेहद जरूरी है। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के सभी खिलाड़ी इस बात से काफी निराश होंगे कि हेजलवुड दूसरे टेस्ट में भाग नहीं ले रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया को भी अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना है तो उन्हें बचे हुए टेस्ट मुकाबलों को जीतना बेहद जरूरी है।

 

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...