Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: टिम पेन हो गए हैं ध्रुव जुरेल की बल्लेबाजी के फैन, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को दी महत्वपूर्ण सलाह

Dhruv Jurel (Photo Source: X)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान टिम पेन ने भारत के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल की जमकर प्रशंसा की है। बता दें कि, ध्रुव जुरेल ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए इंडिया A बनाम ऑस्ट्रेलिया A के बीच दूसरे अनौपचारिक मुकाबले की दोनों पारी में अर्धशतक जड़ा था। हालांकि बेहतरीन खिलाड़ी अपनी टीम को मैच जिताने में नाकाम रहे थे।

ध्रुव जुरेल ने इस साल इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की ओर से अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। इस सीरीज में उन्होंने काफी अच्छी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग की थी। ध्रुव जुरेल ने चार पारी में 63.33 के औसत से 190 रन बनाए थे। यही नहीं पिछले हफ्ते खेले गए ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ दूसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच की पहली पारी में ध्रुव ने 80 रन बनाए जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 68 रन का योगदान दिया।

अब ध्रुव जुरेल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में भी जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच 22 नवंबर से पर्थ में शुरू हो रहा है। टिम पेन के मुताबिक ध्रुव जुरेल टीम इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ काफी महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।

SEN Tassie से बात करते हुए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने कहा कि, ‘एक ऐसा खिलाड़ी है जिसने टेस्ट में टीम इंडिया की ओर से विकेटकीपिंग की है। ध्रुव जुरेल ने तीन टेस्ट में 63 के ऊपर के औसत से रन बनाए हैं। उन्होंने अभी तक टेस्ट फॉर्मेट में बेहतरीन बल्लेबाजी की है और विकेटकीपिंग भी उनकी शानदार रही है। मुझे यह देखकर काफी हैरानी होगी अगर ध्रुव जुरेल को आगामी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला तो।’

ध्रुव जुरेल की टिम पेन ने की जमकर प्रशंसा

टिम पेन ने आगे कहा कि, ‘वो अभी सिर्फ 23 साल के हैं। इस दौरे में टीम इंडिया के ऐसे कई खिलाड़ी है जिनसे बेहतर ध्रुव जुरेल का क्लास है। टीम इंडिया के ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिन्हें हमारी परिस्थिति में खेलने में काफी परेशानी होगी लेकिन जुरेल को कोई भी तकलीफ नहीं होने वाली है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में टीम इंडिया के बल्लेबाजों को काफी परेशान होते हुए देखा गया था लेकिन ध्रुव जुरेल ने उछाल वाली पिच पर बेहतरीन बल्लेबाजी की।’

बता दें कि, अगर टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लंबे अंतर से मुकाबले जीतने होंगे।

আরো ताजा खबर

कप्तान श्रेयस ने इस बात पर फोड़ा इंग्लैंड के खिलाफ 4-0 से हार का ठीकरा, कहा ‘हम बदलाव…’

Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में 56 रनों से हार के बाद, भारतीय टीम को सीरीज में 4-0 से करारी हार का सामना...

इंग्लैंड के खिलाफ सूपड़ा साफ होने के बावजूद, श्रेयस अय्यर ने टॉस के मामले में बनाया अनोखा रिकॉर्ड; धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी की

Shreyas Iyer Matches MS Dhoni’s Historic T20I Streak (image via getty) 11 जुलाई, शनिवार को भले ही भारतीय टीम इंग्लैंड से टी20आई सीरीज 4-0 से हार गई हो, लेकिन भारतीय...

श्रेयस ने तोडा एबी डिविलियर्स का 9 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड! ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने

Shreyas Iyer (image via getty) 11 जुलाई को साउथैम्पटन में हार के बाद, इंग्लैंड की टीम ने भारतीय टीम को 4-0 से बुरी तरह हराया (क्लीन स्वीप किया)। लेकिन भारतीय...

12 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND: इंग्लैंड ने भारत को 5वें मैच में 56 रनों से हराया, 4-0 से जीती टी20आई सीरीज इंग्लैंड और भारत...