Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: जसप्रीत बुमराह हैं टीम इंडिया के X-Factor, ट्रेविस हेड ने की भारतीय तेज गेंदबाज की जमकर प्रशंसा

Jasprit Bumrah (Source X)

ऑस्ट्रेलिया टीम के बेहतरीन बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 से पहले टीम इंडिया के घातक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जमकर प्रशंसा की है। ट्रेविस हेड के मुताबिक जसप्रीत बुमराह आगामी टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के लिए एक्स-फैक्टर साबित हो सकते हैं। बता दें कि, जसप्रीत बुमराह को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में गिना जाता है और चाहे कोई भी फॉर्मेट हो यह अनुभवी खिलाड़ी ने टीम इंडिया के गेंदबाजी अटैक को काफी अच्छी तरह से संभाला है।

टेस्ट क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने सिर्फ 40 मैच में 20.57 के औसत से 173 विकेट झटके हैं। ऑस्ट्रेलिया में जसप्रीत बुमराह ने सात टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 32 विकेट अपने नाम किए हैं। यही नहीं रोहित शर्मा की अनुपलब्धता में पर्थ में खेले जाने वाले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में इस धाकड़ खिलाड़ी को टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए भी देखा जा सकता है। हेड के मुताबिक जसप्रीत बुमराह हमेशा ही बल्लेबाजों से एक कदम आगे होते हैं।

फॉक्स क्रिकेट से बात करते हुए ट्रेविस हेड ने कहा कि, ‘जसप्रीत बुमराह का सामना करना नामुमकिन है। आपको ऐसा लगता है कि आप उनसे एक कदम आगे हैं लेकिन यह बिल्कुल भी नहीं है। चाहे कोई भी प्रारूप हो जसप्रीत बुमराह को हमेशा ही शानदार गेंदबाजी करते हुए देखा गया है। वो उनके एक्स-फैक्टर है और बल्लेबाजों के खिलाफ उन्हें हमेशा ही धमाकेदार गेंदबाजी करते हुए देखा जाता है। इस गर्मी में उनके खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन करना बहुत ही मुश्किल होगा।’

उस्मान ख्वाजा ने भी जसप्रीत बुमराह को लेकर रख अपना पक्ष

उस्मान ख्वाजा ने कहा कि, ‘जब पहली बार मैंने जसप्रीत बुमराह का सामना किया था तो मैं बिल्कुल दंग रह गया था। गेंद हमेशा ही थोड़ी तेज आती है और आपको बिल्कुल भी उम्मीद नहीं होती है। उनका गेंदबाजी एक्शन भी काफी अलग है जैसे मिचेल जॉनसन। उनके खिलाफ आपको काफी संभाल कर बल्लेबाजी करने की जरूरत है।’

बता दें कि, टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 22 नवंबर से पर्थ में हो रही है। टीम इंडिया को अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें इस टेस्ट सीरीज के लगभग चार मुकाबले जीतने होंगे और एक में भी हार दर्ज नहीं करनी है।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND” विल जैक्स ने की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ, बोले- पूरी टीम का सबसे बड़ा आकर्षण हैं

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स ने भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। जैक्स वही गेंदबाज हैं जिन्होंने वैभव को...

IND W vs ENG W: मंधाना की जुझारू पारी की मुरीद हुईं दीप्ति शर्मा, लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन के बाद बांधे तारीफों के पुल

Deepti Sharma’s big praise for Smriti Mandhana after Lord’s Test (image via getty) लॉर्ड्स में भारतीय महिला क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक दिन पर, ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने दबाव में...

UK में चोरी-छिपे खींची गई विराट कोहली की तस्वीरें, RCB टीममेट जॉर्डन कॉक्स ने बयां किया पूरा वाकया

Jordan Cox Slams Privacy Intrusion After Secret Photos of London Meeting with Virat Kohli Surface (image via X) इंग्लैंड के खिलाफ भारत की आने वाली वनडे इंटरनेशनल सीरीज से पहले,...

ऐतिहासिक! पहली बार नेपाल दौरे पर जाएगी भारतीय टीम, दिसंबर में खेलेगी तीन मैचों की टी20 सीरीज

India A men’s cricket team (Image credit Twitter – X) भारतीय पुरुष इंडिया ए क्रिकेट टीम इस साल दिसंबर में नेपाल का दौरा करेगी, जहां वह मेजबान टीम के खिलाफ...