Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: ‘खेलने की अभी भी संभावनाएं’ AUS A के खिलाफ फिर से फेल होने के बाद अभिमन्यु ईश्वरन को लेकर आकाश चोपड़ा

Abhimanyu Easwaran (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने हाल में ही बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अभिमन्यु ईश्वरन बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज के पहले मैच में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

गौरतलब है कि बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट में खास रिकाॅर्ड रखने वाले ईश्वरन का बल्ला ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ, जारी दूसरे अनऑफिशिएल टेस्ट मैच में नहीं चला है। इस मैच की पहली पारी में शून्य पर आउट होने के बाद, ईश्वरन दूसरी पारी में 31 गेंदों में सिर्फ 17 रन ही बना पाए।

आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि भारत ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए के बीच जारी दूसरे अनऑफिशिएल टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल को लेकर बात करते हुए, आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से कहा-

वह (अभिमन्यु ईश्वरन) एक बार फिर आउट हो गए, पहली पारी में भारत के टाॅप चार का स्कोर 0, 4, 0, 4 था। यहां भी चाहे अभिमन्यु ईश्वरन हों, साई सुदर्शन हों, केएल राहुल हों या रुतुराज गायकवाड़, कोई भी रन नहीं बना रहा है। इंडिया ए अच्छा नहीं खेल रही है, आपके मन में आता है कि आप बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की तैयारी कैसे कर रहे हैं।

इसके लिए आपने अपने खिलाड़ियों को अभ्यास करने और रन बनाने के लिए जल्दी भेजा। यदि वे रन बनाते हैं, तो आप उन्हें खिलाने का मन बना सकते हैं। अभिमन्यु ईश्वरन के पास अभी भी खेलने की अच्छी संभावनाएं हैं। हालांकि, इन अनौपचारिक टेस्ट मैचों में उनकी कोई वापसी नहीं है। उसके आधार पर, आपको लगता है कि वह शायद तैयार नहीं है।

बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) का फुल शेड्यूल

पहला टेस्ट 22-26 नवंबर: पर्थ स्टेडियम, पर्थ

दूसरा टेस्ट 6-10 दिसंबर: एडिलेड ओवल, एडिलेड

तीसरा टेस्ट 14-18 दिसंबर: द गाबा, ब्रिसबेन

चौथा टेस्ट 26-30 दिसंबर: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न

पांचवां टेस्ट 3-7 जनवरी: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी

আরো ताजा खबर

IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 62वां मैच खेला गया। बता दें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले...

DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, DC vs RR: Top 10 memes (image via X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए 62वें मैच में, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5...

शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में शुभमन गिल लगातार शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स और भारत के युवा सलामी बल्लेबाज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, आईपीएल में हर दिन एक नया रिकाॅर्ड बनाते हुए नजर आ रहे...