Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25 के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं श्रेयस अय्यर, क्या चयनकर्ता देंगे टीम में मौका..?

Shreyas Iyer (Photo Source: X)

भारतीय युवा खिलाड़ी श्रेयस अय्यर इस वक्त टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी तीन टेस्ट मैचों से बाहर किए जाने से पहले वह टेस्ट टीम में रेगुलर थे। श्रेयस अय्यर ने घरेलू क्रिकेट में कुछ महत्वपूर्ण पारियां खेली है।

श्रेयस ने जारी रणजी ट्रॉफी में महाराष्ट्र के खिलाफ 142 रन की पारी खेली, जिसके चलते मुंबई ने 9 विकेट से जीत हासिल की। उन्होंने ईरानी कप और दलीप ट्रॉफी में भी कुछ अर्धशतक बनाए थे। लेकिन फिर भी वह टेस्ट टीम में जगह बना पाने में नाकामयाब रहे हैं। हालांकि, इसके बावजूद टीम में वापसी करने के लिए श्रेयस लगातार मेहनत कर रहे हैं।

टीम इंडिया नवंबर से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है। इस बीच, श्रेयस अय्यर का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया में खेलना चुनौतीपूर्ण है, लेकिन वह इस चुनौती के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं।

श्रेयस अय्यर ने अपनी तैयारियों को लेकर कही यह बात

News18 के अनुसार श्रेयस अय्यर ने बताया,

ऑस्ट्रेलिया में खेलना, खास तौर पर बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में, क्रिकेट की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। परिस्थितियां, प्रतिद्वंद्विता और तीव्रता आपसे सब कुछ मांगती हैं, और ये ऐसे पल हैं जिनका हिस्सा आप एक क्रिकेटर के तौर पर बनना चाहते हैं। मैं उस अवसर को भुनाने और अपनी छाप छोड़ने के लिए खुद को तैयार कर रहा हूं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है टीम इंडिया

टीम इंडिया इस वक्त घर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है। पहले मैच में भारत को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। दूसरे टेस्ट में भी टीम इंडिया कमजोर दिखाई दे रही है। टीम पहली पारी में 156 रनों पर ऑलआउट हो गई है। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 259 रन बनाए थे। दूसरी पारी में भी टीम आक्रामक नजर आ रही है, टीम ने 210 रनों से ज्यादा की बढ़त बना ली है।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...