Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25 के दौरान रविचंद्रन अश्विन के हैरतअंगेज संन्यास को लेकर कपिल देव ने दिया बड़ा बयान

BGT 2024-25 के दौरान रविचंद्रन अश्विन के हैरतअंगेज संन्यास को लेकर कपिल देव ने दिया बड़ा बयान

R Ashwin and Kapil Dev (Image Source: BCCI)

भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव इस बात से काफी निराश है कि अनुभवी ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई पांच मैच की टेस्ट सीरीज के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। कपिल देव का मानना है कि रविचंद्रन अश्विन को थोड़ा और समय लेना चाहिए था और फिर संन्यास की घोषणा करनी चाहिए थी।

यही नहीं कपिल देव ने रविचंद्रन अश्विन की जमकर प्रशंसा भी की है। बता दें कि, रविचंद्रन अश्विन ने ब्रिस्बेन में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। अनुभवी ऑलराउंडर ने टेस्ट में 106 मैच में 537 विकेट झटके थे जिसमें 37 पांच विकेट हॉल है। यही नहीं उन्होंने 25.75 के औसत से 3503 रन भी बनाए हैं जिसमें 6 शतक और 14 अर्धशतक है।

कपिल देव ने Guif News को बताया कि, ‘अश्विन काफी मजबूत दिमाग वाला इंसान है। क्रिकेट में ऐसे खिलाड़ियों को खेलते हुए देखकर काफी अच्छा लगता है। मुझे यह देखकर काफी बुरा लगा कि उन्होंने बीच दौरे में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। भारत के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक रविचंद्रन अश्विन है और उनका प्रदर्शन हमेशा ही बेहतरीन रहा है। लेकिन उन्हें और थोड़ा इंतजार करना चाहिए था। हालांकि उन्होंने जो भी देश के लिए किया वो सच में अविश्वसनीय है।’

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज में झेलनी पड़ी हार

बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई पांच मैच की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। 5 मैच की टेस्ट सीरीज को ऑस्ट्रेलिया ने 3-1 से अपने नाम किया। पर्थ में खेलने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी पूरी सीरीज में काफी खराब प्रदर्शन करते हुए नजर आए जिसका रिजल्ट यही हुआ कि ऑस्ट्रेलिया ने इसे अपने नाम किया।

अब टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग लेना है जिसकी शुरुआत 19 फरवरी से पाकिस्तान और UAE में हो रही है। आगामी टूर्नामेंट को टीम इंडिया जरूर अपने नाम करना चाहेगी। बहुत जल्द आगामी टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया की भी घोषणा हो जाएगी। यह देखना बेहद जरूरी होगा कि रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया कैसा प्रदर्शन करती है?

আরো ताजा खबर

सुनील नरेन ने बढ़ाया उस्मान तारिक का हौसला, आलोचनाओं पर दी खास सलाह

Sunil Narine (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर उस्मान तारिक ने खुलासा किया है कि उनकी गेंदबाजी एक्शन को लेकर उठे विवाद के दौरान वेस्टइंडीज के दिग्गज...

2017 में टीम इंडिया का कोच बनने वाले थे वीरेंद्र सहवाग, लेकिन इस वजह से नहीं बन पाए

Virat Kohli Virender Sehwag (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 2017 में भारतीय टीम का मुख्य कोच बनने के प्रस्ताव को लेकर बड़ा खुलासा...

फील्डिंग कोच टी दिलीप को रोहित शर्मा ने दी भावुक विदाई, बोले ‘आपने टीम के अंदर जादू कर दिया’

Garu Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के पूर्व फील्डिंग कोच टी दिलीप को भावुक अंदाज में विदाई दी...

WTC फाइनल की रेस से बाहर हुई भारत तो इन 3 नए गेंदबाजों को मौका देगा बीसीसीआई: रिपोर्ट्स 

Team India (Image Credit- Twitter X) ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एक नई योजना पर काम कर रहा है। वह भारत के न्यूजीलैंड दौरे...