Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: ओपनिंग में नहीं बल्कि मिडिल ऑर्डर में खेलते हुए नजर आएंगे स्टीव स्मिथ, पढ़ें बड़ी खबर

BGT 2024-25: ओपनिंग में नहीं बल्कि मिडिल ऑर्डर में खेलते हुए नजर आएंगे स्टीव स्मिथ, पढ़ें बड़ी खबर

Steve Smith (Photo Source: X/Twitter)

ऑस्ट्रेलिया और भारत दोनों ही टीमें इस समय बहुप्रतीक्षित बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) 2024-25 टेस्ट सीरीज के लिए तैयारियां करती हुई नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि इस साल नंवबर में भारत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर होगी। इस दौरे की शुरुआत 22 नवंबर से पर्थ में होने वाले पहले मैच से होगी।

दूसरी ओर, इस सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलियाई खेमे को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि इस सीरीज में पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ओपनिंग करने के बजाए, मिडिल ऑर्डर में खेलते हुए नजर आएंगे। स्मिथ के मिडिल ऑर्डर में खेलने की जानकारी को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के चेयरमैन ऑफ सेलेक्टर जाॅर्ज बैली ने भी एक बड़ा बयान दिया है।

जाॅर्ज बैली ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि BGT के दौरान स्टीव स्मिथ के मिडिल ऑर्डर में खेलने को लेकर जाॅर्ज बैली ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा- पैट कमिंस, एंड्रयू मैकडोनाल्ड और स्टीव स्मिथ वैसे भी कैमरन ग्रीन की असामयिक चोट के संबंध में लगातार बातचीत कर रहे थे, और मुझे लगता है कि स्टीव ने उस ओपनिंग पद से वापिस हटने की इच्छा व्यक्त की थी।

पैट और एंड्रयू ने पुष्टि की है कि वह गर्मियों के लिए मिडिल ऑर्डर में वापिस आ जाएंगे। तो हां, स्पष्ट रूप से हमें नंबर 4 स्थान भरने के लिए एक प्रासंगिक नाम मिल गया है।

खैर, देखने लायक बात होगी कि ओपनिंग की बजाए जब स्मिथ बीजीटी में मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करेंगे, तो उनका प्रदर्शन कैसा रहने वाला है?

बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) 2024-25 का फुल शेड्यूल

पहला टेस्ट 22-26 नवंबर: पर्थ स्टेडियम, पर्थ

दूसरा टेस्ट 6-10 दिसंबर: एडिलेड ओवल, एडिलेड

तीसरा टेस्ट 14-18 दिसंबर: द गाबा, ब्रिसबेन

चौथा टेस्ट 26-30 दिसंबर: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न

पांचवां टेस्ट 3-7 जनवरी: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी

আরো ताजा खबर

12 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना? फुरकान भट्टी के यूट्यूब चैनल पर...

SM Trends: 12 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Cricket SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के 80s लुक को लेकर एक वीडियो को बीसीसीआई ने एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो...

महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें 

India Women vs Sri Lanka Women (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की...