
Virat Kohli & Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है। बता दें कि, यह दोनों ही खिलाड़ी पिछले कुछ समय से काफी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी 5 मैच की टेस्ट सीरीज में इन दोनों खिलाड़ियों को टीम इंडिया की ओर से महत्वपूर्ण प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है।
यह पांच मैच की टेस्ट सीरीज 22 नवंबर से पर्थ में शुरू हो रही है। टीम इंडिया को अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें इस टेस्ट सीरीज के लगभग चार मैच को जीतना बेहद जरूरी है। इयान चैपल के मुताबिक विराट कोहली और रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया परिस्थिति में काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
इयान चैपल ने कहा कि, ‘एक ही चीज जो मैं कहना चाहूंगा कि टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के हारने के बाद आ रही है। ऑस्ट्रेलिया में पिच काफी अच्छी है और वहां अतिरिक्त उछाल भी देखने को मिलेगा। यह चीज टीम इंडिया के बल्लेबाजों को समझना बेहद जरूरी है। अतिरिक्त उछाल की वजह से विराट कोहली और रोहित शर्मा को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।’
अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी से टीम इंडिया को ज्यादा से ज्यादा रनों की जरूरत होगी: मार्क टेलर
इयान चैपल ने टीम इंडिया को लेकर आगे कहा कि, ‘टीम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। मुझे लगता है की यशस्वी जायसवाल काफी अच्छे युवा खिलाड़ी है और उनके अलावा शुभमन गिल भी बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं। लेकिन आपके पास कोहली और रोहित शर्मा है जिनके पास काफी अनुभव है और इस समय जब लोग उनके बारे में इतना कुछ बोल रहे हैं मुझे लगता है कि वो आगामी सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ सकते हैं।’
इसी को लेकर पूर्व खिलाड़ी मार्क टेलर ने कहा कि, ‘टीम इंडिया पुजारा और रहाणे से आगे बढ़ चुकी है। उनके पास सब रोहित और कोहली है जो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं लेकिन टीम इस समय काफी मुश्किल परिस्थिति से गुजर रही है और इससे युवा खिलाड़ियों के ऊपर भी दबाव आ गया है और साथ ही निचले क्रम के खिलाड़ियों के ऊपर भी। आपको अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी से ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की कोशिश करनी है लेकिन पिछले 12 से 18 महीनों में टीम इंडिया की ओर से ऐसा बिल्कुल नहीं देखा गया है।’
“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल
ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग
BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड
चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

