Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: अपनी टीम के प्रदर्शन से काफी खुश है जसप्रीत बुमराह, पर्थ टेस्ट जीतने के बाद सभी खिलाड़ियों की जमकर प्रशंसा की

Jasprit Bumrah (Pic Source-X)

टीम इंडिया ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से हराया। इस मुकाबले में टीम इंडिया की ओर से जसप्रीत बुमराह ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजी लाइनअप को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया।

बता दें कि, जसप्रीत बुमराह ने पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 5 विकेट झटके जबकि दूसरी पारी में उन्होंने तीन विकेट अपने नाम किए। तमाम लोगों ने जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी की सोशल मीडिया पर जमकर प्रशंसा की है। हाल ही में जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली जीत को लेकर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि वो काफी खुश है कि उनकी कप्तानी में टीम के सभी खिलाड़ियों ने अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई।

इंडियन क्रिकेट टीम ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की जिसमें पहले टेस्ट के प्लेयर ऑफ द मैच और टीम इंडिया के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने कहा कि, ‘पहला टेस्ट जीतकर काफी अच्छा लग रहा है। हम पहली पारी में 150 रन पर ऑलआउट हो गए थे लेकिन टीम के खिलाड़ियों का आत्मविश्वास काफी ऊपर था। हमें अपनी गेंदबाजी लाइनअप पर पूरा भरोसा था और सभी खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। यह जीत सच में काफी स्पेशल है।

फ़ाइफर से ज्यादा मुझे इस जीत की खुशी है। हम एक नई टीम के साथ खेल रहे थे और सभी खिलाड़ियों को अपनी काबिलियत के बारे में काफी अच्छी तरह से पता था। मुझे अपनी टीम पर पूरा भरोसा है और उनके प्रदर्शन से मैं काफी खुश हूं। उम्मीद करता हूं कि आगे भी हम ऐसे ही प्रदर्शन करें।’

Confidence, faith and composure 🙌

Captain and Player of the Match Jasprit Bumrah on what it means to lead #TeamIndia to victory in the 1st Test 👌👌 – By @RajalArora

WATCH 🎥🔽 #AUSvIND | @Jaspritbumrah93

— BCCI (@BCCI) November 26, 2024

डेब्युटेंट नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा के बेहतरीन प्रदर्शन को लेकर जसप्रीत बुमराह ने रखा अपना पक्ष

जसप्रीत बुमराह ने आगे कहा कि, ‘मुझे इन दोनों खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा था। भले ही दोनों खिलाड़ी अपना पहला टेस्ट खेल रहे थे लेकिन उन्हें बिल्कुल भी डरे हुए नहीं देखा गया। दोनों ही खिलाड़ी मेरे पास आकर काफी बातों के बारे में पूछ रहे थे और उन्हें जो भी चीज़ें दी गई उन्होंने उसे अच्छी तरह से निभाया। यह हमारे लिए काफी सकारात्मक अंक है।

हमने इस सीरीज में शुरुआत धमाकेदार तरीके से की है लेकिन अभी आगे और भी चुनौती बची है। इस जीत से हमें काफी कुछ सीखने को मिला है और मैं उम्मीद करता हूं कि हम यह सीरीज अपने नाम करें।’

আরো ताजा खबर

पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम...

लंदन में विराट कोहली से मिले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, खेल और विकास पर हुई चर्चा

Virat Kohli and Eknath Shinde (Image credit Twitter – X) Eknath Shinde meets Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली ने 11 सितंबर 2026 को लंदन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री...

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें प्लेइंग 11

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...

इंग्लिश पेसर रीस टाॅपली ने चुनी अपनी ऑलटाइम फेवरेट T20 XI, रोहित-धोनी को नहीं दी जगह 

Rohit Sharma and MS Dhoni. (Photo Source: Twitter) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रीस टाॅपली (Reece Topley) ने, हाल में ही अपनी बेस्ट ऑलटाइम टी20...