Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: अच्छा हुआ कि वो हार गए: पूर्व खिलाड़ी ने टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन को लेकर दिया हैरतअंगेज बयान

BGT 2024-25: अच्छा हुआ कि वो हार गए: पूर्व खिलाड़ी ने टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन को लेकर दिया हैरतअंगेज बयान

Mohammad Kaif (Photo Source: Instagram)

पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में टीम इंडिया के प्रदर्शन को लेकर अपना पक्ष रखा है। मोहम्मद कैफ का मानना है कि अगर टीम इंडिया के बल्लेबाजी लाइनअप ने खराब प्रदर्शन ना किया होता तो टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र के फाइनल में अपनी जगह बना सकती थी।

बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई पांच मैच की टेस्ट सीरीज में सिर्फ केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी और यशस्वी जायसवाल का औसत 30 के ऊपर था। केएल राहुल का बल्लेबाजी औसत 30.66 था जबकि नीतीश कुमार रेड्डी का 37.25 और यशस्वी जायसवाल का 43.44 था।

मोहम्मद कैफ ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘अच्छा हुआ कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया सीरीज हार गई क्योंकि बुमराह फिट हो गए होते और टीम में जीत जाती। बुमराह को सारा क्रेडिट मिल जाता और वो हीरो बन जाते। लेकिन विराट कोहली और इंडियन क्रिकेट में लगे दाग को कैसे धोया जाएगा।

हम लोग न्यूजीलैंड के खिलाफ भी टेस्ट सीरीज हारे और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी हमें करारी शिकस्त मिली। अगर हम यह जीत गए होते या सीरीज ड्रॉ हो गई होती तो हम लोग इसको लेकर बिल्कुल भी बातचीत नहीं कर रहे होते। अब सब चीजों को साफ करने की बेहद जरूरत है।’

मोहम्मद कैफ ने भारतीय बल्लेबाजी यूनिट को जमकर लगाई फटकार

मोहम्मद कैफ ने आगे कहा कि, ‘अब समय आ गया है टेस्ट मैच को महत्व देने का। खासतौर पर तब जब हम अपने घर में जीत रहे हैं। अगर हम अश्विन और जडेजा को हटा दे तो हम घर में भी मैच हार जाएंगे। आप मुझे यह बताए कि आखिरी बार किसी बल्लेबाज ने मैन ऑफ द सीरीज अवार्ड कब जीता था?

अपने पुजारा को क्यों ड्रॉप किया? ऐसा कोई भी बल्लेबाज बता दीजिए जिसने आखिरी बार मैन ऑफ द सीरीज जीती हो। अपने घर में आपके पास अश्विन और जडेजा थे जो अपनी स्पिन गेंदबाजी से किसी के भी खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन करने में सक्षम थे। यही नहीं घर की परिस्थिति में अक्षर पटेल भी शानदार प्रदर्शन करते हैं। हालांकि बल्लेबाजों को हमेशा फ्लॉप होते हुए देखा गया है।’

আরো ताजा खबर

16 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. तंजीद के शतक के साथ, बांग्लादेश ने रोमांचक जीत के साथ सीरीज अपने नाम की तंजीद हसन ने अपने पहले वनडे शतक (107...

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं बड़े गेम चेंजर

आईपीएल के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार आईपीएल की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। पहला...

IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में टीम ने पंजाब किंग्स को हराकर इतिहास रचा।...

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...