Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: अगर रोहित और विराट 25-30 गेंदों का सामना करते हैं, तो वे फॉर्म में वापस आ जाएंगे: अभिषेक नायर 

Abhishek Nayar (Image Credit- Twitter X)

जारी बाॅर्डर-गावस्कर सीरीज के अभी तक तीन मैच खेले जा चुके हैं और इस दौरान टीम इंडिया का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। हालांकि, इस सीरीज के दौरान टीम इंडिया के दो सीनियर बल्लेबाज कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली फाॅर्म में नजर नहीं आए हैं।

पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में कोहली के शतक को छोड़ दें, तो वह बाकी चार पारियों में सिर्फ 26 रन ही बना पाए हैं। इसके अलावा दूसरे टेस्ट मैच से खेल रहे रोहित भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए।

तो वहीं अब ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 26 दिसंबर, गुरूवार से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर चौथा टेस्ट मैच शुरू हो चुका है। पहले दिन के खेल के बाद भारतीय बल्लेबाजी कोच अभिषेक नायर (Abhishek Nayar) ने रोहित और विराट को लेकर बड़ा बयान दिया है। नायर का कहना है कि दोनों को फाॅर्म में आने के लिए सिर्फ 20-30 गेंदों की जरूरत है।

अभिषेक नायर ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि MCG टेस्ट मैच में पहले दिन का खेल होने के बाद, आयोजित पोस्ट मैच काॅन्फ्रेंस में अभिषेक नायर ने कहा- मैं हमेशा मानता हूं कि यह आत्मविश्वास रखने और अच्छी शुरुआत करने के बारे में है। अगर उन्हें वह मिल जाए, तो उनका खेल अलग दिखता है। मेरा मानना ​​है कि रोहित और विराट दोनों ऐसे खिलाड़ी हैं कि अगर वे 25-30 गेंदों का सामना करते हैं, तो आप उन्हें अपने सामान्य फॉर्म में वापिस देखेंगे।

नायर ने आगे कहा- जैसा कि रोहित ने कहा, आम तौर पर जब आप किसी अनुभवी खिलाड़ी के साथ चर्चा कर रहे होते हैं, तो यह उनके फोकस और गेम प्लान के आसपास होता है। हर खिलाड़ी की अपनी कमजोरी होती है। वे किसी न किसी तरह बर्खास्त हो जायेंगे। यह सुनिश्चित करने के पीछे यही विचार है कि रन बनाने के लिए उन्हें किस प्रकार के क्षेत्र की आवश्यकता है।

खैर, देखने लायक बात होगी कि क्या इस मैच में रोहित और कोहली प्रदर्शन कर पाएंगे या नहीं? दूसरी ओर, बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज के चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन के खेल के बारे में जानकारी दें, तो दिन की समाप्ति पर टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली ऑस्ट्रेलिया ने 86 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 311 रन बना लिए हैं।

আরো ताजा खबर

घरेलू क्रिकेट में फ्लॉप रहे बाबर आजम, आउट होने के बाद गुस्से में जमीन पर दे मारा बल्ला; देखें वायरल वीडियो

WATCH: Frustrated Babar Azam Smashes Bat After Falling for 42 in Quaid-e-Azam Trophy (image via X) शुक्रवार, 6 नवंबर को पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के लिए डोमेस्टिक फर्स्ट-क्लास...

NZ A vs IND A: इंडिया ए के तीसरे मैच से बाहर हुए ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा की स्क्वॉड में एंट्री

NZ A vs IND A: Rishabh Pant to miss third India A four-day game; Bumrah and Jadeja join squad (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत न्यूजीलैंड...

6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स...

“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन

Aaryavir Sehwag Smashes Unbeaten 70 as India U-19 Crush Nepal by 10 Wickets in Asia Cup Opener (image via SonyLiv) शुक्रवार, 6 नवंबर को भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ओपनर वीरेंद्र...