Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024: स्टीव स्मिथ को अपना क्लास पता है और…: मिचेल मार्श ने किया अनुभवी खिलाड़ी को जमकर सपोर्ट

Steve Smith of Australia and Mitchell Marsh walk off after the drawn result. (Photo by Michael Dodge/Getty Images)

इस समय ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इन दोनों टीमों के बीच पर्थ में पहला टेस्ट मैच खेला गया था जिसको टीम इंडिया ने अपने नाम किया। एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की।

भले ही ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया हो लेकिन टीम के लिए इस समय सबसे बड़ा चिंता का विषय स्टीव स्मिथ का फॉर्म है। स्टीव स्मिथ को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है और सभी फॉर्मेट में उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी की है।

हालांकि टीम इंडिया के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में स्टीव स्मिथ अभी तक अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं। बता दें कि, स्टीव स्मिथ ने अभी तक भारत के खिलाफ दो टेस्ट में सिर्फ 19 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच तीसरे टेस्ट की शुरुआत ब्रिस्बेन में 14 दिसंबर से हो रही है। हालांकि इस टेस्ट मैच से पहले शानदार ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने अपने टीम के साथ ही स्टीव स्मिथ को जमकर सपोर्ट किया है।

क्रिकबज के मुताबिक मिचेल मार्श ने कहा कि, ‘हम सब जानते हैं कि स्मिथ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं और मैं उनका सपोर्ट कर रहा हूं कि वो कुछ रन जरूर बनाएं। मैं इस समय उस जगह नहीं हूं जहां मुझे यह बोलना चाहिए कि स्टीव स्मिथ को किस चीज पर सबसे ज्यादा काम करने की जरूरत है। हम सब जानते हैं कि स्टीव स्मिथ क्लास खिलाड़ी हैं और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हमेशा ही ज्यादा रन बनाए हैं। जब भी हमें उनकी जरूरत पड़ी है स्टीव स्मिथ ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है।’

इस समय जसप्रीत बुमराह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज है: मिचेल मार्श

भारतीय टीम के धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अभी तक दो टेस्ट मैच में 12 विकेट झटके हैं और वो इस सीरीज में अभी तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है।

जसप्रीत बुमराह को लेकर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने कहा कि, ‘हम सब जानते हैं कि जसप्रीत इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं। यह काफी बड़ी सीरीज है और हमें उस तरीके की चुनौती चाहिए। यह मेरी मानसिकता है और मैं उनका सामना करने के लिए फिर से तैयार हूं। मेरे हिसाब से सब बल्लेबाजों की अपनी योजना होती है और बल्लेबाजी यूनिट के रूप में हमें एक दूसरे की योजना को सपोर्ट करना चाहिए।’

আরো ताजा खबर

घरेलू क्रिकेट में फ्लॉप रहे बाबर आजम, आउट होने के बाद गुस्से में जमीन पर दे मारा बल्ला; देखें वायरल वीडियो

WATCH: Frustrated Babar Azam Smashes Bat After Falling for 42 in Quaid-e-Azam Trophy (image via X) शुक्रवार, 6 नवंबर को पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के लिए डोमेस्टिक फर्स्ट-क्लास...

NZ A vs IND A: इंडिया ए के तीसरे मैच से बाहर हुए ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा की स्क्वॉड में एंट्री

NZ A vs IND A: Rishabh Pant to miss third India A four-day game; Bumrah and Jadeja join squad (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत न्यूजीलैंड...

6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स...

“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन

Aaryavir Sehwag Smashes Unbeaten 70 as India U-19 Crush Nepal by 10 Wickets in Asia Cup Opener (image via SonyLiv) शुक्रवार, 6 नवंबर को भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ओपनर वीरेंद्र...