Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024 से पहले ब्रायन लारा ने यशस्वी जायसवाल को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

BGT 2024 से पहले ब्रायन लारा ने यशस्वी जायसवाल को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

Brian Lara and Yashasvi Jaiswal (Pic Source-X)

वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज ब्रायन लारा ने हाल ही में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 को लेकर बड़ा बयान दिया है। बता दें कि, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत 22 नवंबर से पर्थ में हो रही है। इस दौरान कुल पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।

BGT शुरू होने से पहले ब्रायन लारा ने उन कुछ खिलाड़ियों को लेकर अपनी राय रखी है, आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया की ओर से जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए नजर आ सकते हैं। दिग्गज बल्लेबाज के मुताबिक, टीम इंडिया की ओर से इस दौरे पर स्टार भारतीय खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल को धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।

द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक ब्रायन लारा ने कहा कि, ‘मुझे लगता है कि यशस्वी जायसवाल किन्हीं भी परिस्थिति में खेल सकते हैं। मैंने उन्हें वेस्टइंडीज में भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए देखा था। इसमें कोई शक नहीं है कि ऑस्ट्रेलिया में पिच थोड़ी अलग होगी, लेकिन उनके पास जो ताकत है उससे वो किसी भी परिस्थिति में अच्छा क्रिकेट खेल सकते हैं। यही वजह है कि मैं उन्हें धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखना चाहता हूं।

उनकी बल्लेबाजी की तकनीक भी काफी अच्छी है। हां, घर से बाहर खेलना उनके लिए थोड़ा मुश्किल रहेगा खासतौर पर ऑस्ट्रेलिया में। लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज को जीत सकती है।’

मुझे ऐसा लगता है कि ऋषभ पंत के लिए यह बहुत ही बड़ी सीरीज होगी: शेन वॉटसन

वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने कहा कि, ‘ऋषभ पंत के लिए यह दौरा बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है। अनुभवी खिलाड़ी के लिए यह बहुत ही बड़ी सीरीज होगी। गाबा में उन्होंने जो पारी खेली थी, वो सच में काफी स्पेशल थी। पिछले दो सालों में उन्हें काफी मुश्किल समय से गुजरना पड़ा है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में वो जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए नजर आ सकते हैं।’

बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भी ऋषभ पंत ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और तमाम फैंस का दिल जीता था। अब टीम उनसे ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद कर रही होगी।

আরো ताजा खबर

हार के बाद भी ड्रेसिंग रूम में डांस करते थे Shikhar Dhawan, मोहम्मद शमी ने खोला राज

Shikhar Dhawan(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपने मजाकिया अंदाज और खुशमिजाज व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। तेज गेंदबाज...

17 किलो वजन घटाया, कश्मीर में की ट्रेनिंग, जानें Sarfaraz Khan ने कैसे जीता सेलेक्टर्स का भरोसा

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) का चयन हाल में ही श्रीलंका दौरे पर चोटिल हुए साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के रिप्लेसमेंट...

BCCI ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के निर्माण में जय शाह का बड़ा योगदान, देवाजीत सैकिया और लक्ष्मण ने बांधे तारीफों के पुल

Devajit Saikia and VVS Laxman Credit Jay Shah for Driving BCCI’s Centre of Excellence Project (image via X) बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया और भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण...

राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के हेड कोच क्यों नहीं बने VVS लक्ष्मण? खुद किया बड़ा खुलासा

VVS Laxman (Image credit Twitter – X) राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी VVS लक्ष्मण को मिल सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब...