
Mayank Yadav (Photo Source: X)
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए मयंक यादव ने धमाकेदार प्रदर्शन किया था और तमाम फैंस का दिल जीत लिया था। उन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए विरोधी टीम के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया था। यही नहीं युवा तेज गेंदबाज ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया की ओर से अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया।
बता दें कि, इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के दौरान ही चोटिल होने की वजह से मयंक यादव को इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था। हालांकि चोट से ठीक होने के बाद मयंक यादव ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी अपनी छाप छोड़ी। यही वजह है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस युवा तेज गेंदबाज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की भारतीय टीम में भी शामिल किया है।
बता दें कि, मयंक यादव एक बार फिर से चोटिल हो गए हैं। मयंक यादव के पर्सनल कोच देवेंद्र शर्मा ने युवा तेज गेंदबाज की स्थिति को लेकर अपना पक्ष रखा। टेलीग्राफ इंडिया के मुताबिक देवेंद्र शर्मा ने कहा कि, ‘ऐसा नहीं है कि मयंक को यह चोट अभी लगी है लेकिन उन्हें यही सलाह दी गई है कि इस समय वो क्रिकेट से दूरी बनाए रखें क्योंकि जनवरी 2025 में उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में वापसी करनी है।’
मयंक यादव की चोट को लेकर बीसीसीआई के अधिकारी ने भी रखा अपना पक्ष
बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा कि, ‘मयंक यादव को पीठ में काफी दर्द हो रहा है, हो सकता है कि उन्हें स्ट्रेस फ्रैक्चर हो। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में उनके ऊपर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। हो सकता है कि मयंक यादव रणजी ट्रॉफी के चौथे या पांचवें राउंड में खेलते हुए नजर आए लेकिन अभी इसको लेकर कुछ भी कहना मुश्किल है।’
आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए यह रहा टीम इंडिया का स्क्वॉड:
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, शुभमन गिल, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, अभिमन्यु ईश्वरन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर।
ट्रैवलिंग रिजर्व:
खलील अहमद, मुकेश कुमार, नवदीप सैनी
“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल
ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग
BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड
चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

