Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024: सुनील गावस्कर की दी गई सलाह से नाखुश हैं विराट कोहली के बचपन के कोच, राजकुमार शर्मा ने दिया हैरतअंगेज बयान

BGT 2024: सुनील गावस्कर की दी गई सलाह से नाखुश हैं विराट कोहली के बचपन के कोच, राजकुमार शर्मा ने दिया हैरतअंगेज बयान

Sunil Gavaskar and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

इस समय ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस टेस्ट सीरीज में अभी तक दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं। पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम की ओर से विराट कोहली ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था और शानदार शतक जड़ा था।

हालांकि दूसरे और तीसरे टेस्ट में विराट कोहली अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं। हाल ही में पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने विराट कोहली को यह सलाह दी थी कि उन्हें सचिन तेंदुलकर की सिडनी में खेली गई 241 रनों की बहुमूल्य पारी को ध्यान से देखना चाहिए और उससे सीखना चाहिए। अपनी इस पारी के दौरान सचिन तेंदुलकर ने एक भी कवर ड्राइव नहीं मारा था।

सुनील गावस्कर की इस सलाह को लेकर विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने अपना पक्ष रखा है। राजकुमार शर्मा सुनील गावस्कर की इस सलाह से बिल्कुल भी खुश नहीं है। एनडीटीवी के मुताबिक राजकुमार शर्मा ने कहा कि, ‘सुनील गावस्कर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से हैं। वो जो भी सलाह देंगे उसका हम वेलकम करते हैं। लेकिन सुनील गावस्कर को और भी खिलाड़ियों को उनकी बल्लेबाजी के लिए सलाह देनी चाहिए।

विराट कोहली 2008 से ही शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और दो पारी को देखकर ऐसा नहीं कहा जा सकता कि भारतीय बल्लेबाज आउट ऑफ फॉर्म है। उन्होंने इस सीरीज में एक शतक मार दिया है। ऐसे कितने खिलाड़ी हैं जिन्होंने सीरीज में शतक जड़ा है?’

विराट कोहली धमाकेदार वापसी करेंगे: राजकुमार शर्मा

राजकुमार शर्मा ने आगे कहा कि, ‘सच बताऊं तो मैं आंकड़ों के बारे में नहीं जानता लेकिन जिस तरीके के खिलाड़ी कोहली हैं वो धमाकेदार वापसी जरूर करेंगे। मुझे ऐसा लगता है कि विराट कोहली की आलोचना इसलिए होती है क्योंकि वो भारतीय क्रिकेट के इतिहास में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी रहे हैं।’

फिलहाल 5 मैच की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच चौथा टेस्ट मुकाबला 26 दिसंबर से मेलबर्न में शुरू हो रहा है। आगामी टेस्ट मैच को टीम इंडिया जरूर अपने नाम करने को देखेगी।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...

बड़ी खबर! IPL 2027 में भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर रूल 

MI Clarifies Position on Hardik Pandya Trade Rumors Ahead of IPL 2027 (image via X) आईपीएल 2027 के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन प्रीमियर...

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...