Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024: रविचंद्रन अश्विन भारत के सच्चे मैच विनर में से एक रहे हैं: रोहित शर्मा

BGT 2024 रविचंद्रन अश्विन भारत के सच्चे मैच विनर में से एक रहे हैं रोहित शर्मा

R Ashwin and Rohit Sharma. (Image Source: Getty Images)

आज यानी 18 दिसंबर को भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। रविचंद्रन अश्विन का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और ऐसे कई रिकॉर्ड्स हैं जो उन्होंने बनाए और तोड़े हैं।

रविचंद्रन अश्विन ने भारत की ओर से 106 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 25.76 के औसत से 3503 रन बनाए हैं जबकि 24 के औसत से 537 विकेट झटके हैं। रविचंद्रन अश्विन के संन्यास लेने के बाद रोहित शर्मा ने अनुभवी ऑलराउंडर को लेकर बड़ा खुलासा किया। रोहित शर्मा ने कहा कि उन्होंने अश्विन से यह अपील की थी कि वो एडिलेड में खेले गए पिंक बॉल टेस्ट में जरूर भाग ले।

रविचंद्रन अश्विन के संन्यास को लेकर रोहित शर्मा ने खुलासा किया कि, ‘मैंने यह बात तब सुनी जब मैं पर्थ पहुंचा। शुरुआती तीन से चार दिन टेस्ट मैच के मैं वहां नहीं था लेकिन उन्होंने अपना मन बना लिया था। ऐसी बहुत सी चीज थी जिसकी वजह से रविचंद्रन अश्विन ने यह फैसला लिया। मैं यह बात पक्की कर सकता हूं कि जब अश्विन उस हालत में होंगे तो वो इसका जवाब जरूर देंगे। उन्हें यह बात पता है कि टीम क्या सोच रही है और किस तरह की कांबिनेशन हम लोग सोच रहे हैं।’

मैंने रविचंद्रन अश्विन से अपील की थी कि वो एडिलेड टेस्ट में जरूर भाग ले: रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने आगे कहा कि, ‘जब हम यहां आए तो हमें नहीं पता था कि कौनसा स्पिनर भाग लेगा। हमें बस यह देखना था कि परिस्थिति हमारे सामने कैसी है। जब मैं पर्थ आया तो हमने इसको लेकर बातचीत की। मैंने उन्हें यह समझाया कि अश्विन को पिंक बॉल टेस्ट में बने रहना चाहिए। मैंने इसलिए ऐसा कहा क्योंकि उन्हें यह ना लगे कि अब इस सीरीज में उनकी जरूरत नहीं है। अभी तक हम मेलबर्न नहीं गए हैं और इसी वजह से वहां की परिस्थिति के बारे में हमें बिल्कुल भी पता नहीं है।

हालांकि हम रविचंद्रन अश्विन को शानदार तरीके से फेयरवेल देंगे। हम इस चीज को जरूर सोच रहे हैं कि आखिर क्यों उन्होंने यह फैसला लिया है। सभी खिलाड़ी उनका जमकर सपोर्ट कर रहे हैं। रविचंद्रन अश्विन अपने फैसले के लिए पूरी तरह से पक्के थे। उन्होंने टीम इंडिया की ओर से हमेशा ही जबरदस्त प्रदर्शन किया है और वो भारत के बड़े मैच विनर में से एक है। यह उनका फैसला है और हम सब इसका सम्मान करेंगे।’

আরো ताजा खबर

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...

SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय एक प्रजेंटर पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नकल करते हुए...

‘सोशल मीडिया हटा, अभी के अभी’ – तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने बताया, सीनियर्स ने क्या सलाह दी

Abhishek Sharma (image via getty) अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत लगातार तीन पारियों में तीन शून्य के साथ की थी। इन निराशाजनक प्रदर्शनों...

‘मुझे धीरे-धीरे एहसास हो रहा है’ T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित-धोनी की खास लिस्ट में शामिल होने पर सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) टी20 प्रारूप के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में जीते गए टी20 वर्ल्ड कप के बाद अपनी भावनाएं साझा की हैं। उन्होंने...