Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024: मुझे ऐसा लगता है कि पुजारा जैसे खिलाड़ियों के लिए भारतीय टेस्ट टीम में जगह जरूर है: रॉबिन उथप्पा

Cheteshwar Pujara. (Image Source: Sportstar)

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 22 नवंबर से होने जा रही है। इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट पर्थ में खेला जाएगा। हालांकि टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले पूर्व खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा ने चेतेश्वर पुजारा को लेकर बड़ा बयान दिया है।

रॉबिन उथप्पा चेतेश्वर पुजारा को ऑस्ट्रेलिया दौरे की टीम इंडिया में देखना चाहते हैं। बता दें कि, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल के बाद चेतेश्वर पुजारा को टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया है। भारतीय घरेलू क्रिकेट में चेतेश्वर पुजारा का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा लेकिन इसके बावजूद उन्हें टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है।

रॉबिन उथप्पा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, ‘हमें डिफेंसिव खिलाड़ी चाहिए जो टेस्ट क्रिकेट को शानदार तरीके से खेल सके। इस समय यह भूमिका केएल राहुल और अभिमन्यु ईश्वरण काफी अच्छी तरह से निभा सकते हैं। मुझे लगता है कि पुजारा जैसे खिलाड़ियों की टेस्ट टीम में अभी भी जगह है।

मुझे नहीं लगता कि पुजारा के अलावा यह जिम्मेदारी कोई और उठा पाएगा। सभी खिलाड़ी सकारात्मक और आक्रामक तरीके से खेलना चाहते हैं। सभी तेज गति से रन बनाने को देखते हैं। इसमें शुभमन गिल भी शामिल है। अगर आप उनसे कहेंगे कि आप धीमी गति से रन बनाए तो वो भी इसका लुफ्त नहीं उठा पाएंगे। आप उनसे उनका खेल छीन रहे हैं।’

22 नवंबर से शुरू हो रही है बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी

आगामी टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा करते हुए नजर आएंगे जबकि उनके साथ टॉप ऑर्डर में यशस्वी जायसवाल को बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा टीम में अभिमन्यु ईश्वरण, विराट कोहली, शुभमन गिल, केएल राहुल, ऋषभ पंत, सरफराज खान और ध्रुव जुरेल भी हैं।

टीम इंडिया को अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज को लंबे अंतर से अपने नाम करना होगा। यही नहीं उन्हें सभी मैच को जीतना बेहद जरूरी है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 62वां मैच खेला गया। बता दें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले...

DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, DC vs RR: Top 10 memes (image via X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए 62वें मैच में, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5...

शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में शुभमन गिल लगातार शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स और भारत के युवा सलामी बल्लेबाज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, आईपीएल में हर दिन एक नया रिकाॅर्ड बनाते हुए नजर आ रहे...