Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024: पहले दिन का खेल बारिश की वजह से हुआ खराब, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तमाम फैंस को दिया शानदार तोहफा

AUS vs IND (Pic Source-X)

आज यानी 14 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच तीसरे टेस्ट की शुरुआत ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में हो गई है। हालांकि बारिश की वजह से तीसरे टेस्ट के खेल के पहले दिन सिर्फ 13.2 ओवर ही फेके जा सकें थे। पहले दिन के खेल के खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में बिना विकेट खोए 28 रन बना लिए हैं। इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

बारिश की वजह से तमाम फैंस को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। फैंस को उम्मीद थी कि उन्हें तीसरे टेस्ट के खेल के पहले दिन रोमांचक क्रिकेट देखने को मिलेगा लेकिन लगातार बारिश होने की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। हालांकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तमाम क्रिकेट फैंस को शानदार तोहफा दिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पहले दिन के खेल के टिकट का पूरा रिफंड क्रिकेट फैंस को देगा क्योंकि ब्रिस्बेन के खेल के पहले दिन 15 ओवर से कम ओवर फेके गए थे।

पहले दिन का खेल बारिश की वजह से हुआ खराब

बता दें कि, पहले दिन के खेल के खत्म होने तक उस्मान ख्वाजा तीन चौकों की मदद से 19* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं जबकि युवा सलामी बल्लेबाज Nathan McSweeney ने 4* रन बना लिए हैं। टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग XI में दो बड़े बदलाव किए हैं। रविचंद्रन अश्विन और हर्षित राणा की जगह रवींद्र जडेजा और आकाश दीप को तीसरे टेस्ट में मौका मिला है।

तीसरे टेस्ट के खेल का दूसरा दिन दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। दोनों ही टीम दूसरे दिन के खेल में जबरदस्त प्रदर्शन करना चाहेगी। फिलहाल 5 मैच की टेस्ट सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर है। दोनों ही टीमों को अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें बचे हुए तीनों टेस्ट को अपने नाम करना बेहद जरूरी है।

আরো ताजा खबर

Women’s T20 World Cup 2026: फाइनल से पहले कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने बढ़ाया इंग्लैंड का हौसला

Women’s T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 40 रन से हराकर फाइनल में...

ENG vs IND: भारत ने दूसरे टी20 में टाॅस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू के साथ ही रच दिया इतिहास 

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की जारी टी20आई सीरीज का दूसरा मैच आज 4 जुलाई, शनिवार को मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड...

महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने के बाद परिवार से मिलके भावुक हुई इंग्लिश पेसर लाॅरेन बेल, देखें वायरल वीडियो

Women’s T20 World Cup 2026: Lauren Bell (Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर इंग्लैंड ने फाइनल में जगह...

4 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. इतिहास रचने से महज 1 विकेट दूर अक्षर पटेल, इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20आई में हासिल कर सकते हैं बड़ी उपलब्धि भारत...