
Team India (Photo Source: Getty Images)
टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया का दौरा 5 मैच की टेस्ट सीरीज के लिए करना है जिसकी शुरुआत 22 नवंबर से पर्थ में हो रही है। टीम इंडिया आगामी दौरे के लिए पूरी तरह से तैयार है। हालांकि पर्थ टेस्ट से पहले टीम इंडिया को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पर्थ टेस्ट से पहले भारतीय टीम को 14 नवंबर से 17 नवंबर के बीच इंट्रा स्क्वॉड मैच खेलना था, लेकिन अब यह इंट्रा स्क्वॉड मैच नहीं होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय टीम मैनेजमेंट ने इंट्रा स्क्वॉड मैच के बजाय ट्रेंनिंग सेशन करना बेहतर समझा।
जब भारतीय टीम 2020-21 में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई थी, तब टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ 3 दिवसीय मैच खेला था। यही नहीं 2018-19 की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भी ऑस्ट्रेलिया में ही हुई थी और वहां भी टीम इंडिया ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ 4 दिवसीय मैच खेला था।
रिपोर्ट के मुताबिक WACA में ट्रेनिंग में नेट सेशन और सेंटर विकेट मैच का सिनेरियो हो सकता है। ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने भी पर्थ की पिच को लेकर अपना पक्ष रखा था। ESPNक्रिकइंफो के मुताबिक स्टीव स्मिथ ने कहा था कि, ‘ बीच के विकेट को लेकर अच्छी खबर सामने आ सकती है क्योंकि पर्थ में हमारे खिलाड़ियों ने काफी अच्छी गेंदबाजी की है और ऐसा ही कुछ ऑप्टस स्टेडियम में भी देखने को मिलेगा।’
इस समय टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेल रही है
बता दें कि, इस समय टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर में तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस टेस्ट सीरीज में अभी तक टीम इंडिया के खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे हैं। अभी तक इन दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट खेले जा चुके हैं और दोनों में मेजबान को अपने घर में हार झेलनी पड़ी है। तीन मैच की टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड ने 2-0 की बढ़त बनाई हुई है।
इस समय इन दोनों टीमों के बीच तीसरे टेस्ट की शुरुआत भी हो चुकी है। तीसरा टेस्ट मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है जिसमें टीम इंडिया ने शानदार शुरुआत की है। टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहा है इस टेस्ट मैच को जीतना बेहद जरूरी है। यही नहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी 5 मैच की टेस्ट सीरीज में भी टीम इंडिया के खिलाड़ियों को अपनी छाप छोड़नी होगी।
IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त
DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर
शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

