Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024: जिस खिलाड़ी ने 2019 में खेला था अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच उसे इंडिया के खिलाफ ओपन करते हुए देखना चाहते हैं माइकल क्लार्क

BGT 2024: जिस खिलाड़ी ने 2019 में खेला था अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच उसे इंडिया के खिलाफ ओपन करते हुए देखना चाहते हैं माइकल क्लार्क

Michael Clarke (Photo Source: Twitter)

पूर्व खिलाड़ी माइकल क्लार्क का मानना है कि टीम इंडिया के खिलाफ होने वाली पांच मैच की टेस्ट सीरीज में कैमरून बैनक्रॉफ्ट को ऑस्ट्रेलिया टीम में शामिल करना चाहिए। बता दें कि, टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 22 नवंबर से हो रही है।

इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट पर्थ में खेला जाएगा। अनुभवी ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन चोटिल है और उनका इस सीरीज में खेलना बहुत ही मुश्किल लग रहा है।

माइकल क्लार्क ने स्काई बिग स्पोर्ट्स ब्रेकफास्ट पर कहा कि, ‘मुझे नहीं लगता कि दो मैच के लिए किसी को भी चुनना सही होगा। ऐसा मैंने Sam Konstas के लिए भी कहा था। मुझे लगता है कि वो टैलेंटेड खिलाड़ी है और उन्होंने सीजन भी धमाकेदार तरीके से शुरू किया है। लेकिन आप सिर्फ दो शतक जड़ने वाले खिलाड़ी को ऐसा नहीं कह सकते हैं कि वो कैमरून बैनक्रॉफ्ट या हैरिस जैसे हैं जिन्होंने 4 साल में 12 शतक जड़े हैं।

इन्होंने काफी लंबे समय तक फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला है और उन्हीं का इस लिस्ट में सबसे पहला नाम होना चाहिए। मैं इस बात से काफी निराश होता कि मैं ऑस्ट्रेलिया टीम का कप्तान हूं और मुझे नहीं पता कि इस समय पहले टेस्ट मैच में कौन टीम की ओपनिंग करेगा।’

2019 में कैमरून बैनक्रॉफ्ट ने खेला था अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच

बता दें कि, कैमरून बैनक्रॉफ्ट ने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। हालांकि घरेलू क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने पिछले कुछ समय से धमाकेदार प्रदर्शन किया है।

अगर ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र के फाइनल में अपनी जगह बनानी है तो उन्हें टीम इंडिया को हराना बेहद जरूरी है। बहुत जल्द क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम की घोषणा करेगा। यह देखना काफी रोमांचक होने वाला है कि आगामी टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया टीम की ओपनिंग का जिम्मा किसको सौंपा जाता है।

আরো ताजा खबर

गौतम गंभीर के बचाव में उतरे पूर्व सेलेक्टर संदीप पाटिल, कहा ‘हार का जिम्मेदार सिर्फ कोच नहीं’

Gautam gambhir (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने टीम इंडिया के हालिया टेस्ट प्रदर्शन पर अपनी राय रखते हुए मुख्य कोच गौतम गंभीर...

माइकल हसी को इंग्लैंड का बल्लेबाजी कोच बनाना चाहते हैं स्टीफन फ्लेमिंग, पढ़ें बड़ी खबर 

Stephen Fleming and Michael Hussey (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल हसी (Michael Hussey) से संपर्क किया...

5 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. बड़े बदलाव के मूड में BCCI, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की जगह ले सकते हैं वीवीएस लक्ष्मण: रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड...

SM Trends: 5 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज व टेस्ट उपकप्तान केएल राहुल, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले मुश्किल पिच पर प्रैक्टिस करते...