Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन को लेकर शोएब अख्तर ने दी है हैरतअंगेज सलाह

Jasprit Bumrah (Photo Source: Getty Images)

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारत के जसप्रीत बुमराह को यह सलाह दी है कि वो टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले ली और उनका पूरा फोकस छोटे फॉर्मेट में रहे। बता दें कि, जसप्रीत बुमराह को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में गिना जाता है और उन्होंने सभी फॉर्मेट में धमाकेदार प्रदर्शन किया है।

जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट में 43 मैच में 20 के औसत से 185 विकेट झटके हैं। इस समय टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेल रही है और इसमें भी जसप्रीत बुमराह ने अपनी छाप छोड़ी है।

द नकाश खान शो पॉडकास्ट पर बात करते हुए शोएब अख्तर ने कहा कि, ‘जसप्रीत बुमराह अपनी लेंथ को समझते हैं और इसी वजह से टी20 और वनडे फॉर्मेट में वो जबरदस्त गेंदबाज हैं। चाहे डेथ ओवर हो या पावरप्ले बुमराह दोनों तरफ गेंद को स्विंग करा सकते हैं।

लेकिन टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाज को लंबे स्पैल फेंकने होते हैं। आपको गति भी चाहिए होती है क्योंकि बल्लेबाज आपको टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा प्रहार नहीं कर रहे होते हैं। लेंथ को भी आपको बदलने की जरूरत होती है और जब गेंदबाज को परेशानी होती है तब लोग सवाल उठाने लगते हैं। यह परेशानी व्हाइट बॉल क्रिकेट में नहीं होती है।’

अगर जसप्रीत बुमराह को टेस्ट क्रिकेट आगे खेलना है तो उन्हें अपनी गति को भी बढ़ाना होगा: शोएब अख्तर

पूर्व खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘भले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह ने अच्छा प्रदर्शन ना किया हो लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने जबरदस्त गेंदबाजी की है। लेकिन अगर आपको टेस्ट क्रिकेट खेलना है तो अपनी गति को भी बढ़ाना होगा। हालांकि ऐसा करने से जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने की भी उम्मीद काफी ज्यादा है।

अगर जसप्रीत बुमराह को लगता है कि टेस्ट क्रिकेट में वो आगे भी प्रदर्शन अच्छा कर सकते हैं तो वो इस फॉर्मेट से संन्यास ना ले। फिलहाल हमें जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों को बचाना होगा और उन पर ज्यादा बोझ नहीं डालना होगा। अगर हम ऐसा करते हैं तो अनुभवी तेज गेंदबाज चोटिल हो सकते हैं।’

আরো ताजा खबर

CSK के लिए एमएस धोनी की 3 सबसे यादगार और मैच जिताऊ पारियां

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में गिना जाता है। उनकी कप्तानी ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को पांच...

7 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. क्रिकेट जगत में शोक की लहर! इस तेज गेंदबाज के निधन से पसरा मातम अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान का...

ZIM vs IND: वो 3 बदकिस्मत खिलाड़ी जिन्हें टीम इंडिया में नहीं मिली जगह

T20I squad vs Zimbabwe(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया...

क्रिकेट जगत में शोक की लहर! इस तेज गेंदबाज के निधन से पसरा मातम

Former Afghanistan pacer Shapoor Zadran passes away after prolonged illness (image via getty) अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान का 7 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में निधन हो...