Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024: ऑस्ट्रेलिया की चौथे और पांचवें टेस्ट स्क्वॉड की घोषणा के बाद जॉर्ज बेली ने दी भारतीय टीम को खुली चुनौती

BGT 2024: ऑस्ट्रेलिया की चौथे और पांचवें टेस्ट स्क्वॉड की घोषणा के बाद जॉर्ज बेली ने दी भारतीय टीम को खुली चुनौती

George Bailey. (Photo by Graham Denholm/Getty Images)

आज यानी 20 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बचे हुए दो टेस्ट के लिए अपने स्क्वॉड की घोषणा कर दी है। ऑस्ट्रेलिया टीम में Nathan McSweeney की जगह Sam Kontas को शामिल किया गया है।

बता दें कि, Sam Kontas ने इसी साल साउथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शेफील्ड शील्ड में न्यू साउथ वेल्स की ओर से खेलते हुए ओपनिंग राउंड में दो शतक जड़े थे। यही नहीं भारत के खिलाफ अभ्यास मुकाबले में भी इस युवा खिलाड़ी ने कैनबरा में शानदार शतक जड़ा था।

स्क्वॉड की घोषणा करने के बाद ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा है कि वो टीम इंडिया के खिलाफ अलग रणनीति के साथ मैदान पर खेलने के लिए उतरना चाहते हैं और यही वजह है कि उन्होंने Sam Kontas को टीम में जगह दी है।

जॉर्ज बेली ने कहा कि, ‘आप यह कह सकते हैं कि हमारे टॉप तीन खिलाड़ी एक ही तरीके से खेल रहे हैं और यही वजह है कि हम टीम इंडिया के खिलाफ कुछ अलग काबिलियत फेंकना चाहते हैं। सच बताऊं तो जिस तरीके से हमने अपने टॉप छह खिलाड़ियों से प्रदर्शन की उम्मीद की थी वैसा अभी तक इस सीरीज में देखने को नहीं मिला है।’

यह भी पढ़े:- BBL 2024-25: जारी सीजन के बीच सिडनी सिक्सर्स को बड़ा झटका, अनुभवी Daniel Hughes पूरे टूर्नामेंट से हुए बाहर 

Sam Kontas के खेलने का तरीका काफी अलग है: जॉर्ज बेली

जॉर्ज बेली ने आगे कहा कि, ‘Sam Kontas का खेलने का तरीका काफी अलग है। हमारे पास और भी विकल्प थे लेकिन हम बॉक्सिंग डे टेस्ट में अपनी अलग प्लेइंग XI के साथ खेलने के लिए मैदान पर उतरना चाहते हैं। Nathan ने हमें काफी निराश किया है। हमें उम्मीद थी कि युवा खिलाड़ी इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आगामी दो मैच में हम जीत दर्ज करना चाहते हैं और इसी वजह से हमने सैम को टीम में शामिल किया है।’

ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच चौथे टेस्ट मैच की शुरुआत 26 दिसंबर से मेलबर्न में हो रही है। अभी तक इन दोनों टीमों के बीच तीन टेस्ट खेले जा चुके हैं और यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। अब यह देखना बेहद रोमांचक होगा कि बचे हुए दो टेस्ट में दोनों टीमें कैसा प्रदर्शन करती है?

আরো ताजा खबर

माइकल हसी को इंग्लैंड का बल्लेबाजी कोच बनाना चाहते हैं स्टीफन फ्लेमिंग, पढ़ें बड़ी खबर 

Stephen Fleming and Michael Hussey (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल हसी (Michael Hussey) से संपर्क किया...

5 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. बड़े बदलाव के मूड में BCCI, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की जगह ले सकते हैं वीवीएस लक्ष्मण: रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड...

SM Trends: 5 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज व टेस्ट उपकप्तान केएल राहुल, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले मुश्किल पिच पर प्रैक्टिस करते...

बड़े बदलाव के मूड में BCCI, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की जगह ले सकते हैं वीवीएस लक्ष्मण: रिपोर्ट

Ajit Agarkar VVS Laxman (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में मुख्य चयनकर्ता के पद को लेकर बड़ी चर्चा शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के...