Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024: एडिलेड में मिचेल स्टार्क ने पिंक बॉल से बरपाया अपना कहर, हर्षित राणा को बोल्ड कर अपना 5 विकेट हॉल किया पूरा

BGT 2024 एडिलेड में मिचेल स्टार्क ने पिंक बॉल से बरपाया अपना कहर हर्षित राणा को बोल्ड कर अपना 5 विकेट हॉल किया पूरा

Mitchell Starc (Pic Source-X)

इस समय ऑस्ट्रेलिया और टीम इंडिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड के एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है। बता दें कि, यह पिंक बॉल टेस्ट है। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि उनका यह फैसला अभी तक गलत साबित हुआ है और टीम इस समय काफी मुश्किल स्थिति में है।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से इस पिंक बॉल टेस्ट में अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हॉल पूरा किया। मिचेल स्टार्क ने इस मैच में टीम इंडिया के किसी भी बल्लेबाज को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। बता दें कि, मिचेल स्टार्क ने दूसरे टेस्ट की पहली गेंद पर इनफॉर्म सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को एलबीडब्ल्यू किया।

यशस्वी जायसवाल इस मैच में अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद मिचेल स्टार्क ने केएल राहुल को भी वापस पवेलियन की राह दिखाई। केएल राहुल इस मैच में 37 रन बनाकर आउट हो गए। तीसरे विकेट के रूप में विराट कोहली को मिचेल स्टार्क ने वापस पवेलियन भेजा। विराट कोहली 7 रन के निजी स्कोर पर अपना विकेट खो बैठे।

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने एक ही ओवर में रविचंद्रन अश्विन और हर्षित राणा को आउट कर पांच विकेट हॉल पूरा किया। जहां एक तरफ रविचंद्रन अश्विन ने 22 रन बनाए वहीं हर्षित राणा बिना खाता खोले ही वापस पवेलियन लौट गए। मिचेल स्टार्क ने पहली बार टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट में फ़ाइफर पूरा किया है। यही नहीं डे-नाइट टेस्ट में यह उनका चौथा पांच विकेट हॉल है।

यह भी पढ़े:- VIDEO: पिंक बॉल टेस्ट: पहले दिन की पहली ही गेंद पर जायसवाल हुए आउट, स्टार्क ने भेजा पवेलियन

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के आगे भारतीय बल्लेबाज दिखे बेबस

मेजबान के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उन्होंने मैच की पहली गेंद से ही टीम इंडिया के बल्लेबाजों के ऊपर दबाव बनाया हुआ है। टीम इंडिया की ओर से ऋषभ पंत ने 21 रन बनाए जबकि शुभमन गिल 31 रन ही बना पाए और आउट हो गए। फिलहाल इस मैच में मेजबान काफी आगे है। अब देखना यह है कि अपनी पहली पारी में टीम इंडिया कितने रन बनाती है?

আরো ताजा खबर

IPL 2026: ‘उन्हें दोष देना बिल्कुल गलत है’ – हार्दिक पांड्या के समर्थन में आए पूर्व भारतीय स्पिनर

IPL 2026: Hardik Pandya (Image Credit- Twitter/X) पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने हार्दिक पांड्या का समर्थन किया है। यह समर्थन ऐसे समय में आया है, जब मुंबई इंडियंस के कप्तान...

SM Trends: 15 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) विराट कोहली ने यह बिल्कुल साफ कर दिया है कि उनका दिल कहां है। आरसीबी पॉडकास्ट पर बात करते हुए, इस दिग्गज भारतीय बल्लेबाज...

IPL 2026, Match 60: KKR बनाम GT मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

KKR vs GT Match Preview (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के जारी 19वें सीजन का 60वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच 16 मई को खेला जाएगा।...

PBKS vs MI: ‘मैच का टर्निंग पॉइंट’, जीत के बाद बुमराह ने बताया मैच का वो खास पल जहां से पलटा मैच

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल के मैच नंबर 58 में मुंबई इंडियंस ने तिलक वर्मा की नाबाद मैच विनिंग पारी के चलते, पंजाब किंग्स के खिलाफ धर्मशाला...