Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024: एडिलेड में ऋषभ पंत का बल्ला रहा खामोश, पैट कमिंस की घातक गेंद पर भारतीय खिलाड़ी हुए आउट

AUS vs IND (Pic Source-X)

ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच एडिलेड के एडिलेड ओवल में दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत हो चुकी है। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने इस मैच में 109 रन पर अपने छह महत्वपूर्ण विकेट खो दिए हैं।

भारतीय टीम के धुआंधार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को दूसरे टेस्ट की पहली पारी में शुरुआत तो मिली लेकिन वो दो चौकों की मदद से 21 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। ऋषभ पंत का विकेट इस मैच में पैट कमिंस ने झटका। पैट कमिंस की छोटी गेंद को ऋषभ पंत सही तरीके से पढ़ नहीं पाए और गेंद उनके बल्ले से लगकर मार्नस लाबुशेन के पास गई और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने काफी अच्छी तरह से इस कैच को पकड़ा।

बता दें कि, टेस्ट में ऋषभ पंत का रिकॉर्ड पैट कमिंस के खिलाफ हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। ऋषभ पंत ने टेस्ट में कमिंस के खिलाफ 174 गेंदों में 61.5 के स्ट्राइक रेट और 53.5 के औसत से 107 रन बनाए हैं। यही नहीं अभी तक ऋषभ पंत ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के खिलाफ सिर्फ दो ही बार आउट हुए हैं।

एडिलेड में ऋषभ पंत ने अभी तक तीन पारी में 74 रन बनाए हैं। ऋषभ पंत इस बात से काफी निराश होंगे कि उन्हें शुरुआत तो मिली लेकिन बेहतरीन खिलाड़ी अपनी टीम की ओर से बड़ा स्कोर नहीं बना पाए।

यह भी पढ़े:- BGT 2024: एडिलेड में मिचेल स्टार्क ने पिंक बॉल से बरपाया अपना कहर, हर्षित राणा को बोल्ड कर अपना 5 विकेट हॉल किया पूरा

टीम इंडिया काफी मुश्किल स्थिति में है

ऋषभ पंत के अलावा यशस्वी जायसवाल इस मुकाबले में पहली गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए जबकि केएल राहुल ने 37 रनों का योगदान दिया। शुभमन गिल ने 31 रन बनाए जबकि विराट कोहली 7 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में नंबर 6 पर बल्लेबाजी की और तीन रन बनाकर आउट हो गए।

ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने इस मैच में दबाव बनाया हुआ है और अगर टीम इंडिया को मैच में वापसी करनी है तो उन्हें एक बड़ी साझेदारी की बेहद जरूरत है। यही नहीं टीम इंडिया के गेंदबाजों को भी अपनी छाप इस मैच में छोड़नी होगी।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: ‘उन्हें दोष देना बिल्कुल गलत है’ – हार्दिक पांड्या के समर्थन में आए पूर्व भारतीय स्पिनर

IPL 2026: Hardik Pandya (Image Credit- Twitter/X) पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने हार्दिक पांड्या का समर्थन किया है। यह समर्थन ऐसे समय में आया है, जब मुंबई इंडियंस के कप्तान...

SM Trends: 15 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) विराट कोहली ने यह बिल्कुल साफ कर दिया है कि उनका दिल कहां है। आरसीबी पॉडकास्ट पर बात करते हुए, इस दिग्गज भारतीय बल्लेबाज...

IPL 2026, Match 60: KKR बनाम GT मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

KKR vs GT Match Preview (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के जारी 19वें सीजन का 60वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच 16 मई को खेला जाएगा।...

PBKS vs MI: ‘मैच का टर्निंग पॉइंट’, जीत के बाद बुमराह ने बताया मैच का वो खास पल जहां से पलटा मैच

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल के मैच नंबर 58 में मुंबई इंडियंस ने तिलक वर्मा की नाबाद मैच विनिंग पारी के चलते, पंजाब किंग्स के खिलाफ धर्मशाला...