Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024: ऋतुराज गायकवाड़ को नहीं मिली टीम इंडिया में जगह, पूर्व खिलाड़ी ने BCCI की लगाई जमकर क्लास

BGT 2024: ऋतुराज गायकवाड़ को नहीं मिली टीम इंडिया में जगह, पूर्व खिलाड़ी ने BCCI की लगाई जमकर क्लास

Ruturaj Gaikwad (Pic Source-X)

पूर्व खिलाड़ी कृष्णमनचारी श्रीकांत इस बात से नाखुश हैं कि शानदार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है। बता दें कि, ऋतुराज गायकवाड़ का प्रदर्शन अभी तक टीम इंडिया की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार रहा है। उन्हें जब भी मौका दिया गया है तब युवा खिलाड़ी ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया है।

टी20 रैंकिंग में ऋतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव और यशस्वी जायसवाल के बाद तीसरे सर्वाधिक भारतीय बल्लेबाज है। हालांकि इसके बावजूद उन्हें ना तो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में और ना ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की टीम इंडिया में शामिल किया गया है।

कृष्णमनचारी श्रीकांत ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा की और कहा कि, ‘ऋतुराज को लेकर मैं बिल्कुल भी नहीं समझ पा रहा हूं। मुझे उनके लिए बुरा लगता है। वो क्या ही करेंगे? अगर ऋतुराज ने शतक जड़ा है तो उन्हें टी20 टीम में शामिल किया जाना चाहिए। युवा बल्लेबाज ने दो फर्स्ट क्लास शतक जड़े लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला। उन्होंने लगातार रन बनाए हैं लेकिन टीम मैनेजमेंट उन्हें मौके नहीं दे रही है। वो खिलाड़ी अब कहां जा रहा है?’

ऋतुराज गायकवाड़ को लेकर पूर्व खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान

कृष्णमनचारी श्रीकांत ने आगे कहा कि, ‘अभिमन्यु ईश्वरण ने घरेलू क्रिकेट में धमाकेदार बल्लेबाजी की है और मैं इसको लेकर सवाल बिल्कुल भी नहीं उठा रहा हूं। लेकिन ऋतुराज का क्या? बोर्ड की उनको लेकर क्या योजना है यह बात समझ नहीं आ रही है। आप बस इस खिलाड़ी की मानसिकता देखिए और मुझे बताए कि आखिर उसे टीम में शामिल होने के लिए और क्या करना पड़ेगा?’

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज की शुरुआत 8 नवंबर से हो रही है। इसके बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेलेगी जिसकी शुरुआत 22 नवंबर से पर्थ में हो रही है। टीम इंडिया को अगर अपनी जगह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पक्की करनी है तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी 5 मैच की टेस्ट सीरीज को बड़े अंतर से जीतना होगा।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...