Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024: ब्रिस्बेन टेस्ट में रवींद्र जडेजा की बल्लेबाजी के फैन हुए चेतेश्वर पुजारा ने बेहतरीन ऑलराउंडर की जमकर प्रशंसा की

BGT 2024 ब्रिस्बेन टेस्ट में रवींद्र जडेजा की बल्लेबाजी के फैन हुए चेतेश्वर पुजारा ने बेहतरीन ऑलराउंडर की जमकर प्रशंसा की

Ravindra Jadeja (Image Credit- Instagram)

अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने बेहतरीन भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की तीसरे टेस्ट के खेल के चौथे दिन की पारी की जमकर प्रशंसा की है। बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के खेल का चौथा दिन समाप्त हो चुका है।

खेल के चौथे दिन टीम इंडिया की ओर से शानदार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 77 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान आस्ट्रेलिया के किसी भी गेंदबाज को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। जडेजा ने नीतीश कुमार रेड्डी के साथ सातवें विकेट के लिए 53 रनों की बेहतरीन साझेदारी भी की।

स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि, ‘केएल राहुल और जडेजा के बीच साझेदारी सच में जबरदस्त थी। केएल राहुल ने यह दिखा दिया कि अगर आप अच्छी पिच पर जबरदस्त बल्लेबाजी करेंगे तो रन भी खिलाड़ी बना सकता है। यह कोई मुश्किल पिच नहीं थी जहां आपको बचना है या जहां आप बल्लेबाजी नहीं कर सकते हैं।

मेरे हिसाब से इस मैच में जडेजा ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। उन्होंने यह दिखा दिया कि आखिर क्यों बल्लेबाज के रूप में उन्हें चुना गया था।’

चौथे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 9 विकेट खोकर 252 रन बना लिए हैं

ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 445 रन बनाए थे। जवाब में चौथे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 9 विकेट खोकर 252 रन बना लिए हैं। खेल का अंतिम दिन दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है। टीम इंडिया की ओर से चौथे दिन का खेल खत्म होने तक जसप्रीत बुमराह 10* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं जबकि आकाश दीप ने दो चौके और एक छक्के की मदद से 27* रन बना लिए हैं।

इन दोनों ही खिलाड़ियों ने दसवें विकेट के लिए अभी तक 39* रन की साझेदारी कर ली है। इस साझेदारी की वजह से टीम इंडिया फॉलोऑन से बच गई है। अब देखना यह है कि खेल के अंतिम दिन टीम इंडिया मेजबान के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करती है?

আরো ताजा खबर

WPL 2026, MI W vs GG W: मुंबई इंडिंयस ने गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हराया, हरमन ने खेली कप्तानी पारी 

MI W vs GG W (Image Credit- Twitter X) जारी महिला प्रीमियर लीग के चौथे सीजन का छठा मैच आज 13 जनवरी, मंगलवार को मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स की...

IND vs NZ: पहले वनडे मैच के बाद हर्षित राणा के फैन हुए आलोचक क्रिस श्रीकांत, तारीफ करते हुए कही ये बड़ी बात 

Harshit Rana (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में हर्षित राणा ने कमाल का ऑलराउंडर खेल दिखाया था। राणा ने मुकाबले में पहले गेंदबाजी में 2...

IND vs NZ 2026: राजकोट में क्या हैं रोहित शर्मा के वनडे आंकड़े? जानें यहां

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम इस समय व्हाइट बाॅल टूर के लिए भारत दौरे पर है। जहां इस समय भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों...

VHT 2025-26: दिल्ली को 76 रनों से हराकर विदर्भ ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट 

Vidarbha vs Delhi (Image Credit- Twitter X) जारी घरेलू लिस्ट ए टूर्नामेंट विजय हजारे ट्राॅफी 2025-26 अब अपने नाॅकआउट दौर में प्रवेश कर चुका है। तो वहीं, इसी क्रम में...